Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीति

राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग शुरू

REPORT TIMES

राष्‍ट्रपति चुनाव 2022 के लिए सांसद और विधायक मतदान कर रहे हैं। एनडीए की उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। उनका मुकाबला विपक्ष के उम्‍मीदवार यशवंत सिन्‍हा से है। पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद मनमोहन सिंह को वीलचेयर पर संसद लाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद परिसर के अंदर मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने वाले शुरूआती सांसदों में से थे।

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा ने सोमवार को चल रहे राष्ट्रपति चुनाव में एक भी वोट अवैध नहीं होने देने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए हैं। पिछले दो दिनों से एक निजी होटल में ठहरे भाजपा के सभी 121 विधायकों को इस संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। पिछले राष्ट्रपति चुनाव में 17 वोट अमान्य हो गए थे, इसलिए इस बार इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है।

महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली में जारी है मतदान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और गिरीराज सिंह ने अपना वोट डाला।दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा में मतदान किया।

 

राजस्‍थान, उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्रियों ने भी डाले वोट

राजस्थान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में राज्य विधानसभा में अपना वोट डाला। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में मतदान किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘एक आदिवासी बेटी  भारत की बेटी राष्ट्रपति बनेंगी। इसे लेकर आम लोगों में भी उत्साह है जोकि भारत के लोकतंत्र की विशेषता है।’
सोमवार को सुबह 10 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू होने के बाद सबसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने तिलक हॉल मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला। वोटिंग के दौरान किसी भी विधायक और सांसद को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसकी पूरी व्यवस्था की गई है।

Related posts

हाइवे पर अब ज्यादा देना होगा टोल टैक्स:जयपुर के 4 टोल पर 40 रुपए तक ज्यादा चुकाने होंगे, नई दरें आज रात 12 बजे से

Report Times

छः दिवसीय संस्कृत पाठ्य पुस्तक आधारित प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न 

Report Times

जगदीप धनकड़ आज लेंगे उपराष्ट्रपति की शपथ, राष्ट्रपती भवन में होगा शपथ समारोह

Report Times

Leave a Comment