Report Times
latestOtherअलवरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

धुलंडी पर बहरोड में खून की होली, गैंगवार में बदमाश मुन्ना खोहरी की मौत

REPORT TIMES

अलवर: राजस्थान के अलवर जिले में धुलंडी पर गैंगवार की खबर है. यहां बदमाशों ने यहां बहरोड के खोहरी गांव में होली मिलन समारोह के दौरान बदमाश मुन्ना खोहरी की गोली मारकर हत्या कर दी है. वारदात उस समय अंजाम दिया गया, जब मुन्ना खोहरी अपने गांव में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर रहे थे. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थी. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर हथियार बंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी.वारदात के बाद बदमाश बहरोड की ओर फरार हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.पुलिस के मुताबिक इस वारदात में मृत मुन्ना खोहरी उर्फ मुन्ना यादव खुद एक गैंग से जुड़ा था और उसके घर हरियाणा व राजस्थान के बदमाशों का आना जाना था. मंगलवार को धुलंडी के वक्त उसने गांव में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया था. इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बाहर से कलाकार बुलाए थे. ये कार्यक्रम चल ही रहा था कि बाइक पर आए बदमाशों ने मुन्ना के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस वारदात में गंभीर रूप से जख्मी मुन्ना जमीन पर गिर कर तड़पने लगा. आनन फानन में उसे बहरोड के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है.

गैंगवार मान रही है पुलिस

इस वारदात को राजस्थान पुलिस भी गैंगवार मान रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि के लिए कुछ नए तथ्यों का इंतजार कर रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुन्ना के गैंग की दूसरे गैंग वालों के साथ रंजिश थी. इसी क्रम में दूसरे गैंग वालों ने देखा कि मुन्ना इस कार्यक्रम में बिजी है तो मौका देखकर उन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने मुन्ना के ऊपर ताबड़तोड़ तीन फायर किए, तीनों ही गोलियां मुन्ना को लगी हैं.

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही जिले भर में कड़ी नाकाबंदी कराई गई है. इसी के साथ हरियाणा बार्डर को भी सील कर दिया गया है. हालांकि बदमाशों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस के मुताबिक अभी तक साफ नहीं हो सका है कि मुन्ना की हत्या किन बदमाशों ने और क्यों की है. फिलहाल पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि आज मुन्ना के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

Related posts

फसलों में किट प्रबंधन से बढ़ाई जा सकती है पैदावार : किसान गोष्ठी में नैनो यूरिया के उपयोग और फायदे की कृषि विशेषज्ञों ने दी जानकारी

Report Times

हिंदी सुंदरकांड पाठ परिवार ने मनाया गणगौर उत्सव

Report Times

जयपुर में रोडवेज मुख्यालय के पास अपनी मांगों को लेकर रोडवेज के रिटायर्ड और ऑन वर्किंग कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

Report Times

Leave a Comment