Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमवातावरण

पौधारोपण अभियान का समापन : अभियान के तहत लगाए गए 100 से अधिक पौधे

REPORT TIMES
चिड़ावा। सनराईज योगा क्लब  एवं लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से पौधारोपण अभियान के चौथे व अंतिम चरण के तहत व्यवसायी सन्दीप जोशी के सानिध्य में अनाज मंडी में फलदार एवं अर्जुन के पेड़ लगाए गए। इस अभियान में 100 से अधिक विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष आनंद केजरीवाल ने अभियान में योगदान देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद दिया।
उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने का आह्वान किया। इस मौके पर क्लब के महासचिव रजनीकांत मिश्रा, सचिव सुनील जांगिड़, कोषाध्यक्ष विजेंद्र सैनी, अवतार शर्मा, मुकेश पंसारी, राकेश शर्मा, दिनेश संदीप, संदीप जांगिड़, मंडी स्टाफ राकेश और हवासिंह ने लगाए गए पौधों की सार सम्भाल करने एवं सभी पौधों को जीवित रखने का संकल्प लिया।

Related posts

मास्टर हजारीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय का हुआ छात्रसंघ कार्यालय का उदघाटन : मुख्य अतिथि राजेन्द्र भाम्बू ने काटा फीता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा

Report Times

बाड़मेर : होटल वेटर से थानेदार बने तंवर का जोरदार स्वागत

Report Times

‘बाबा के सम्मान में, BJP मैदान में…’ क्यों किरोड़ी लाल मीणा के बहाने एक जाजम पर जुटे दिग्गज?

Report Times

Leave a Comment