Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थान

बीजेपी ने तोडा गहलोत का किला राजस्थान से भी मुर्मू रही आगे

REPORT TIMES

राष्ट्रपति चुनावो में बीजेपी ने राजस्थान में गहलोत के गढ़ में सेंधमारी करके मुर्मू को आगे रखा ..कांग्रेसी खेमे के दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करते हुए NDA कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। विधायकों के नामों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन एक निर्दलीय और एक सहयोगी दल के विधायक पर शक जताया जा रहा है।

उधर, विधायकों के वोट भले ही कम मिले हों, लेकिन वोट वैल्यू के हिसाब से राजस्थान से मुर्मू ही आगे रही हैं।राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देने के कारण बीजेपी से निकाली गई विधायक शोभारानी कुशवाह ने UPA उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट दिया है। बीजेपी ने शोभारानी कुशवाह के बदले कांग्रेसी खेमे से इस बार दो विधायकों के वोट ले लिए।राष्ट्रपति का चुनाव जीत चुकीं द्रौपदी मुर्मू को राजस्थान से 75 विधायकों के वोट मिले हैं। सिन्हा को 123 वोट मिले हैं। कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और बीटीपी विधायक राजकुमार रोत ने वोट ​नहीं दिया। 200 में से कुल 198 विधायकों ने ही वोट दिया था।

Related posts

‘तारक मेहता…’ की बबीता जी ने हाई थाई स्लिट गाउन में दिए ऐसे बोल्ड पोज, तस्वीरें देख ‘जेठालाल’ के भी छूट जाएंगे पसीने

Report Times

SI paper leak case: राजस्थान हाईकोर्ट का SI पेपर लीक केस में बड़ा फैसला, गिरफ्तार ट्रेनी SI और कांस्टेबल को बड़ा झटका

Report Times

अजमेर में सर तन से जुदा स्लोगन मामला, आरोपी गौहर चिश्ती की चार्जशीट में हुए ये बड़े खुलासे

Report Times

Leave a Comment