REPORT TIMES
रीट परीक्षा 2022 की तैयारी की टिप्स
सबसे पहले सटीक पाठ्यक्रम का करें चुनाव: REET परीक्षा में अब मात्र 19 दिन बचे हैं इसलिए पूरा सिलेबस पढ़ना अब नामुमकिन है. मगर आप इन 19 दिनों में उन टॉपिक्स पर अच्छी पकड़ बना सकते हैं जो आपको पसंद हैं.अगर तैयारी शुरू कर रहे हैं तो पाठ्यक्रम का चुनाव कर लें और सिर्फ उतना ही परीक्षा के दिन तक पढ़ें. पिछले साल के प्रश्न पत्र भी देखें और जिन विषयों से ज्यादा प्रश्न पूछे जाते रहे हैं उन्हें अपने टारगेट पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाएं.

पढ़ाई शुरू करने के लिए सुबह का समय सबसे उत्तम
अपनी पढ़ाई शुरू करने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है. एक सर्वे के अनुसार सुबह के समय मानव मस्तिष्क सबसे अधिक तरोताजा होता है और 90% चीजों को याद रखने में सक्षम होता है, इसलिए कोशिश करें कि सुबह उठकर पढ़ाई कर. बचे हुए दिनों में मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर रहें, क्योंकि ये प्लानर और टाइमिंग को बिगाड़ सकता है.
सभी अध्ययन सामग्री एक जगह पर रखें: तैयारी के दौरान आपको रीट परीक्षा 2022 से जुड़ी सभी अध्ययन सामग्री एक जगह एकत्रित करके अपने पास रखनी चाहिए. साथ ही अपना सारा सॉफ्ट मैटेरियल गूगल ड्राइव या कहीं भी एक जगह रखें, जिससे पढ़ाई के समय आपका टाइम बर्बाद नहीं होगा. तैयारी करते समय आपको इंटरनेट पर उपलब्ध ई-बुक से मदद लेनी चाहिए.
बनाए गए शार्ट नोट्स के प्वांट्स को पढ़ते रहे
पढ़ाई करते वक्त आप तैयार नोट्स को क्रमबद्व तरीके से पढें और जहां पर डाट्स नजर आए उसे सिलसिलेवार तरीके से क्लीयर करते जाएं. एग्जाम के डेट बेहद नजदीक है इसलिए नोट्स बनाने में आप समय बर्बाद न करें. शॉर्ट नोट्स में बस किसी भी टॉपिक के जरूरी कीवर्ड लिख लें,अब बस आप बनाए गए नोट्स को पढ़े और रिवीजन करें

