Report Times
latestOtherचिड़ावाज्योतिषटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्म

भगवान शिव के विवाह की कथा का आयोजन

REPORT TIMES

चिड़ावा– श्रावण के पवित्र महिनें में शहर के मुख्य बाजार स्थित बावलिया बाबा की साधना स्थली चौरासिया मंदिर स्थित शिवालय में भगवान शिव की महिमा का गुणगान करने के लिए शिव विवाह की कथा (ब्यावला) का शुभारंभ हुआ। भगवान शिव के विवाह की कथा का संगीतमय वाचन शिवकुमार योगी व श्याम राणा के द्वारा किया जा रहा है। कथा के दौरान सुंदर भजनों की प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भगवान भोले नाथ के रंग में रंगा नजर आता है।

मंदिर महंत विनोद चौरासियां ने बताया कि सोमवार तक चलने वाले आयोजन में सोमवार को भगवान शिव-पार्वती की सुंदर झांकी व महिला मण्डल के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली नृत्य नाटिका आकर्षण का केन्द्र होगी।

इस मौके पर पूनम चौरासिया, शशी जोशी, राजकुमारी तिवाड़ी, आशा देवी हलवाई, संतोष-सुमन मोदी, रिशु महमियां, निर्मला शिवानीवाला, सुमन-आशा सोनी,संतोष केडिया, द्रोपदी शर्मा, संतोष भारतीय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाऐं कथा श्रवण के लिए मौजूद रही।

Related posts

सैलरी न मिलने पर जूनियर असिस्टेंट ने खाया कीटनाशक, BDO ने आरोपों को बताया निराधार

Report Times

तेलंगाना में आज से रेवंत रेड्डी सरकार, भट्टी को बनाया गया डिप्टी सीएम, देखिए मंत्रियों की पूरी लिस्ट

Report Times

मोहन भागवत 4 दिनों के बिहार दौरे पर , जानिए RSS चीफ के लगातार सक्रिय होने की वजह

Report Times

Leave a Comment