Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमहाराष्ट्रराजनीति

क्या होगा संजय राउत का होंगे गिरफ्तार या मिल जाएगी राहत

REPORT TIMES

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिवसेना नेता संजय राउत को 1034 करोड़ रुपये के पात्रा चाल भूमि घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की रोकथाम के सिलसिले में आधी रात में गिरफ्तार किया. इससे पहले कल राउत को ED ने हिरासत में लिया था, लेकिन गिरफ्तार नहीं किया गया था. ED ने शिवसेना नेता को कई समन भेजे थे, जिसे उन्होंने छोड़ दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

राउत को 1034 करोड़ रुपये के पात्रा चाल भूमि घोटाला को आज मुंबई की अदालत में पेश किया जाएगा. ईडी ने पहले DHFL-YES Bank मामले में पुणे के व्यवसायी अविनाश भोसले को हिरासत में भेजा था, और सूत्रों ने दावा किया कि वे इस मामले में भी राउत से पूछताछ करना चाहते थे. सूत्रों ने दावा किया कि ईडी का पात्रा चॉल मामला भी DHFL मामले से जुड़ा है.

वही दूसरी तरफ इस मामले में पूरा विपक्ष एक तरफ आ खड़ा हुआ है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ED के इस्तेमाल को लेकर केंद्र को आड़े हाथों लिया, उन्होंने कहा कि हम ED के दुरुपयोग को लेकर चिंतित हैं. सराकरी संस्थाओं का काम राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए बल्कि उनका एक विशेष काम है. हम ऐसे देश में हैं जहां लोकतंत्र का अपना महत्व है, जिसे बचाकर रखना चाहिए. विपक्षी नेताओं की आवाजों को दबानी नहीं चाहिए.

Related posts

SI भर्ती परीक्षा रद्द होने पर गजेंद्र सिंह शेखावत का बयान, बोले- अंतिम परिणाम आना बाकी

Report Times

चिड़ावा अभिभाषक संघ चुनाव:कपिल चाहर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित, 102 में से 92 वोट पड़े

Report Times

ग्राम सहकारी समिति कलगांव के निर्विरोध अध्यक्ष बने ओम प्रकाश यादव

Report Times

Leave a Comment