Report Times
latestOtherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशविदेश

अल कायदा सरगना अल जवाहिरी अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मारा गया

REPORT TIMES
काबुल  दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी अल जवाहिरी (Al Zawahiri) आखिरकार मारा गया है। अमेरिका ने एक सीक्रेट मिशन चलाया और अफगानिस्तान के काबुल में अल जवाहिरी को ड्रोन स्ट्राइक में ढेर कर दिया। अल कायदा के चीफ अल जवाहिरी ने काबुल में शरण ले रखी थी। साल 2011 में ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद जवाहिरी ने इस आतंकी संगठन की कमान संभाली थी।
जवाहिरी काबुल में सेफ हाउस में छिपा था। रविवार सुबह जैसे ही वो बालकनी में आया तो ड्रोन स्ट्राइक में मारा गया। जवाहिरी को मारने के लिए हेलफायर मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था

बाइडन बोले- न्याय मिल गया

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जवाहिरी की मौत की पुष्टि की। जवाहिरी की मौत के बाद बाइडन ने कहा, ‘अब न्याय हो गया है और आतंकी नेता अब नहीं रहा।’ बाइडन ने आगे कहा कि इसमें कितना भी समय लगे, चाहे आप कहीं भी छिप जाएं, अगर आप हमारे लोगों के लिए खतरा हैं, तो अमेरिका आपको ढूंढेगा और आपको बाहर निकालेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने काबुल शहर में सटीक हमले में कोई भी नागरिक नहीं मारा गया।

कौन था अल जवाहिरी?

अल जवाहिरी का जन्‍म मिस्र के गिजा शहर में हुआ था। वह पेशे से एक नेत्र सर्जन था। जवाहिरी के दादा, रबिया अल-जवाहिरी, काहिरा में अल-अजहर विश्वविद्यालय में इमाम थे। जवाहिरी के परदादा अब्देल रहमान आजम अरब लीग के पहले सचिव थे। एक संपन्‍न परिवार में जन्‍मे जवाहिरी की ओसामा बिन लादेन की मुलाकात सऊदी में हुई थी। लादेन की मौत के बाद विश्व के बड़े आतंकियों में जवाहिरी का नाम गिना जाने लगा। उससे सिर पर 25 मिलियन डालर का इनाम रखा गया था।

Related posts

राजस्थान के दौसा पीजी काॅलेज के छात्रसंघ चुनाव में जूनियर से की सगाई छात्रसंघ चुनाव हारी सपना का नहीं हुआ ‘सपना’ पूरा

Report Times

बरेली में 23 दिन से लापता नौवीं की छात्रा पहुंची थाने, बोली-पढ़ाई के लिए छोड़ा है घर, पापा कराना चाहते हैं शादी

Report Times

भांजी आरती सिंह की शादी में गोविंदा ने लगाये चार चांद, कृष्णा अभिषेक बोले- मामा आये बहुत खुशी हुई, VIDEO

Report Times

Leave a Comment