Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

शिवालयों में आस्था का सैलाब : शिवरात्रि पर शिव को रिझा रहे श्रद्धालु

REPORT TIMES

चिड़ावा। महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर चिड़ावा और आसपास के इलाकों में भोलेनाथ के भक्त शिवालयों में उमड़ रहे हैं। दूध और जल से आदिनाथ शिव का अभिषेक किया। इस दौरान ॐ नमः शिवाय और हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण शिवमय हो चला। शहर की गौशाला रोड स्थित प्राचीन शिवालय, पंचायत समिति के पीछे रामेश्वर महादेव, अडूकिया स्कूल के पास महाकालेश्वर धाम, भूतनाथ मंदिर, सेखसरिया कुआं स्थित आपरला महादेव, विवेकानंद चौक स्थित तीन मंदिरों के शिवालयों,

कबूतरखाना बस स्टैंड शिवालय, डालमिया पार्क, अरड़ावतिया कॉलोनी स्थित शिवालयों सहित विभिन्न शिवालयों में भक्ति चरम पर नजर आई। भक्तों ने शिवालयों ने जल,दूध,शहद, शक्कर, घृत से पंचाभिषेक किया। तो वहीं आक, धतूर, विल्बपत्र समर्पित कर भक्तों ने भोले को रिझाने के प्रयास किए। कई शिवालयों में शिवाष्टक, रुद्री, रुद्रपंचाध्यायी, महामृत्युंजय मंत्र आदि के पाठ और विशेष अभिषेक के धार्मिक अनुष्ठान भी आचार्य पंडित मुकेश पुजारी, आचार्य पंडित हीरालाल पुजारी सहित अन्य विद्वान पंडितों के सानिध्य में हुए।

Related posts

खाटू श्याम के लक्खी मेला में जानें क्या रहेगा बैन, तारीख और कब तक चलेगा

Report Times

अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार: सूरजगढ़ पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियारों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस

Report Times

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत का चिड़ावा में हुआ अभिनंदन, कार्यकर्ताओं से किया पार्टी को मजबूत करने का आह्वान

Report Times

Leave a Comment