Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशराजनीति

नरेन्द्र मोदी ही होंगे 2024 के PM उम्मीदवार – अमित शाह

REPORT TIMES

पिछले  आठ दस सालो  से भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का जलवा अपने चरम पर है..लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से नरेंद्र मोदी  ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे. पीएम मोदी की उम्मीदवारी की घोषणा गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में आयोजित बीजेपी के सभी सात मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में की. 2024 समेत अन्य चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर बीजेपी ने पटना में 30 और 31 जुलाई को दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी.

रविवार को बैठक के समापन के दिन गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ”बीजेपी और जेडीयू 2024 में साथ में चुनाव लड़ेंगी, नरेंद्र मोदी बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे.” इसी के साथ उन तमाम अटकलों पर विराम लग गया, जिनमें पीएम मोदी के रिटायरमेंट को लेकर कयासबाजी की जा रही थी. इस मौके पर बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने कहा, ”बीजेपी और जेडीयू 2024 का लोकसभा चुनाव और 2025 का विधानसभा चुनाव साथ लड़ेंगी..

Related posts

प्रदेश में होली तक खुशगवार रहेगा मौसम, रविवार को भी बूंदाबांदी के आसार

Report Times

बाड़मेर में लोकसभा चुनाव के लिए फिर होगा मतदान, ECI ने दिए निर्देश

Report Times

LAC को लेकर 11 मार्च को चीन और भारत के बीच 15वें चरण की सैन्य वार्ता होगी

Report Times

Leave a Comment