Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीति

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की बैठक

REPORT TIMES
चिड़ावा। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश में आजादी का अमृत महोत्सव माना रही है। इस अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हर घर पर तिरंगा फहराना है। इसे लेकर भाजपा नगर मंडल चिड़ावा की एक बैठक श्री कृष्ण पुस्तकालय में  नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा की अध्यक्षता में अभियान के मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री राजेश दहिया के मुख्य आतिथ्य में हुई।
सर्वप्रथम मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बैठक में मंडल उपाध्यक्ष गंगाधर सैनी, सुरेश जलिंद्रा, शिव सिंह, रामचंद्र शर्मा, महेंद्र चेजारा, मंडल महामंत्री मदन डारा ,भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर बी एल वर्मा, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन लाल जांगिड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक मोहित फोगाट, मोहित तामडेत, योगेश भारतीय, बूथ अध्यक्ष सुशील व्यास,मंडल कोषाध्यक्ष विजय मोदी, पार्षद योगेंद्र कटेवा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप भगेरिया, रजनीकांत मिश्रा, आशीष वर्मा ,अक्षय जांगिड़, अनिल गोयल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

IPL 2022: विराट कोहली को अगले साल दोबारा बनाया जा सकता है टीम का कप्तान, अश्विन ने बताई वजह

Report Times

मदन दिलावर ने सदन में गोविंद सिंह डोटासरा को दे डाली जेल भेजने की धमकी

Report Times

राजस्थान में छात्रवृत्ति का इंतजार खत्म, 120 करोड़ आवंटित

Report Times

Leave a Comment