REPORT TIMES
कॉमनवेल्थ गेम्स का 9वां दिन भारत के लिए बेहद खास है। आज भारत रेसलिंग और बॉक्सिंग सहित बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसे इवेंट में अपनी दावेदारी पेश करेगा। 8वें दिन भारत के रेसलरों ने धमाल मचाया था उम्मीद है कि वह इस सिलसिले को आज भी जारी रखेंगे और देश के लिए ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने की कोशिश करेंगे। बॉक्सिंग के 45-48 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की नितू घनघस फाइनल में पहुंची। वहीं, टेबल टेनिस गैम में शरथ कमल / ज्ञानशेखरन साथियान फाइनल में पहुंचे।



