Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

लोहिया स्कूल में मनाया आजादी का अमृत महोत्सव, बच्चो को वितरित किये तिरंगे

REPORT TIMES

लोहिया स्कूल में आज आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। महोत्सव के मुख्य अतिथि निदेशक जगपाल सिंह यादव थे, अध्यक्षता प्रबंध निदेशक राम सिंह नेहरा ने की, विशिष्ट अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बड़ेसरा,सचिव प्रदीप नेहरा, प्रिंसिपल प्रमोदिनी दुबे, प्रधानाचार्या प्रमिला झाझाड़िया और ममता नेहरा थे। कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज ऐसा शुभ अवसर आया है कि हम हमारे घरों पर राष्ट्रीय झंडा लगा सकते है।

आजादी हमें आसानी से नही मिली। इसे एक पर्व के रूप में मनाएं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को “घर घर तिरंगा अभियान ” के तहत सभी को तिरंगा वितरित किया गया और कहा गया कि ससम्मान तिरंगे को अपने घर के ऊंचे स्थान पर लगाए। इस दौरान अकेडमिक हैड आरसी मिश्रा,पूर्णमल गजराज गुलजार ख़ान, कन्हैया लाल लाठ, संदीप राव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सुरेश भालोठिया, राकेश मान, सुरेश यादव, हरिराम शर्मा, प्रकाश स्वामी सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कविता सोनी ने किया।

Related posts

कनाडा में अमेजन बंद कर रहा अपने गोदाम, 1700 नौकरियां होंगी खत्म

Report Times

घर के बाहर खेल रहा था 6 साल का समर, ओवरलोड ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा; मौत

Report Times

3 राज्यों की पुलिस को थी जिसकी तलाश वो कुख्यात बदमाश भय्यू लाला चढ़ा राजस्थान पुलिस के हत्थे, भागने के प्रयास में तुड़वा बैठा टांग

Report Times

Leave a Comment