Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

कल्याण धणी सहित मंदिरों में हिंडौला महोत्सव, देखने उमड़े श्रद्धालु

REPORT TIMES

चिड़ावा। चिड़ावा शहर व आसपास के इलाकों में हिंडोला एकादशी पर हिंडोला महोत्सवों का आयोजन हुआ। कल्याणराय मंदिर में हीरालाल पुजारी, प्रदीप पुजारी सहित अन्य भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं इस दौरान मन्दिर में कल्याण प्रभु व लाडली जी का नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। इस दौरान छप्पन भोग की भव्य झांकी ने सभी को आकर्षित किया।

भगवान कृष्ण के लड्डू गोपाल को झूले में झुलाने के लिए लोगों में होड़ सी लग गई।

गांधी चौक में हरिदास सेवा सदन में रामचरित मानस का अखण्ड पाठ सुबह शुरू हुआ। महंत जयराम स्वामी के सानिध्य में कल इसका समापन आरती के साथ होगा। श्याम मंदिर में श्याम बाबा का नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। बाबा की मनमोहक छवि ने श्याम भक्तों का मन मोह लिया। वहीं गांधी चौक के महमियों के मंदिर, सेखसरिया हॉस्पिटल रोड स्थित सत्यनारायण मंदिर में भी आयोजन हुए।

Related posts

डिस्कॉम ने बीएसएनएल की फाइबर केबलें काटी जिले में 5000 से ज्यादा इंटरनेट कनेक्शन हुए ठप

Report Times

भगवान महावीर का जन्मदिवस जन्म कल्याणक महोत्सव के रूप में मनाया

Report Times

औरंगजेब का फोटो स्टेटस पर लगाया तो बुलाया कोल्हापुर बंद, सड़क पर उतरे हिंदूवादी संगठन; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Report Times

Leave a Comment