Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिहैल्थ

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा फिर COVID-19 पॉज़िटिव, खुद को किया आइसोलेट

REPORT TIMES

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को एक बार फिर से कोरोना हो गया है. प्रियंका गांधी ने खुद इसकी जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज कोविड का टेस्ट पॉजिटिव आया है (फिर से!). घर में आइसोलेट रहूंगी और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं. दरअसल प्रियंका गांधी को जून में भी कोरोना हो गया था. उस दौरान प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी.  प्रियंका गांधी ने तब ट्वीट कर लिखा था कि ‘‘जांच में कोविड-19 से संक्रमित होने का पता चला है. संक्रमण के हल्के लक्षण हैं. सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मैंने खुद को अपने घर पर ही पृथकवास में कर लिया है.” ‘मैं उन सभी लोगों से जरूरी सावधानियां बरतने का आग्रह करती हूं जो मेरे संपर्क में आये हैं.”

उस दौरान प्रियंका गांधी से पहले सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल को भी कोरोना वायरस हुआ था. कोरोना वायरस होने के कारण पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी जून में नेशनल हेराल्ड मामले से संबंधित धनशोधन के आरोपों की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हो पाई थी. वहीं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. लेकिन एक दिन बाद सिन्हा ने कहा कि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सिन्हा ने ट्विटर पर बताया कि सोमवार को उनकी जो रिपोर्ट आई है, उसमें उनमें कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं पाया गया है. एक दिन पहले उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी.

Related posts

अजमेर में अशोक गहलोत-सचिन पायलट समर्थकों में झड़प, जमकर चले लात-घूंसे; कांग्रेस सह प्रभारी के सामने ही लड़ते रहे सभी

Report Times

फिर से पोषाहार मिलने लगा है।

Report Times

भोपाल के कलियासोत में बनी अवैध मजारें, जानबूझ कर मूकदर्शक बना प्रशासन

Report Times

Leave a Comment