Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरें

सहायक प्रशासनिक अधिकारी की गाड़ी चोरी का प्रयास हुआ विफल

REPORT TIMES

चिड़ावा। शहर की पुरानी तहसील रोड पर गोयल गारमेंट्स की दुकान के पास अधिकारी की गाडी को चुराने का प्रयास हुआ। लेकिन गाडी चलने के साथ ही अधिकारी और दुकानदारों की त्वरित हलचल और सामने से गाडी आने से गाड़ी चोर पकड़ा गया और गाड़ी चोरी होने से बच गई।

मिली जानकारी के अनुसार उपखंड कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया अपने ढाई साल के दोहिते नवदीप सिंह के साथ खरीददारी के लिए पुरानी तहसील रोड पर खरीददारी के लिए आए। वे यहां गोयल गारमेंट्स पर खरीददारी के लिए चले गए। उनका दोहिता गाड़ी में ही बैठा था।

इसी दौरान गाड़ी अचानक चलने लगी। ये देख कविया और दुकानदार सतर्क हुए और तुरंत गाड़ी के पीछे भागे। वहीं सामने से भी गाड़ी आने से चोर गाड़ी को भगाकर नहीं ले जा सका। ऐसे में चोर को कविया ने पकड़ लिया और फिर गाड़ी से उतार कर साइड में ले जाकर बैठाया। यहां पर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी।इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील उर्फ़ भूप सिंह उर्फ़ टाइगर हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के नापला का निवासी है। आरोपी आदतन अपराधी है। वह हाल ही में जेल से छूटा है। लेकिन फिर अब पकड़ा गया। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

Related posts

सरदारशहर उपचुनाव: अशोक गहलोत की अग्निपरीक्षा, कांग्रेस के लिए सचिन पायलट को साधना चुनौती

Report Times

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को चेतावनी दी कि वे आत्मसमर्पण कर दें नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय है और दो वर्ष में नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा. शाह नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. सुरक्षाबलों ने 16 अप्रैल को कांकेर जिले में एक मुठभेड़ के दौरान 29 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसमें 15 महिलाएं भी शामिल थीं. शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, पिछले 10 वर्षों के दौरान नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को समाप्त किया। मोदी जी ने इस देश से नक्सलवाद को समाप्ति के कगार पर ला दिया. उन्होंने कहा, पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में नक्सलियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री और विजय शर्मा के गृह मंत्री बननेके बाद पिछले चार माह में सुरक्षाबलों ने 90 से ज्यादा नक्सलवादियों को मार गिराया. इसके साथ ही 123 नकस्लियों को गिरफ्तार किया गया और 250 ने आत्मसमर्पण कर दिया. देश भर से नक्सलवाद को समाप्त किया अमित शाह ने कहा, मोदी जी ने देश भर से नक्सलवाद को समाप्त किया चाहे वह आंध्रप्रदेश हो, तेलंगाना हो, बिहार बिहार हो, झारखंड हो या मध्य प्रदेश हो. मैं कहकर जाता हूं कि मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बना दीजिए और दो साल दे दीजिए. छत्तीसगढ़ से हम नक्सलवाद को उखाड़ फेंकेंगे. गृह मंत्री ने कहा, जब तक नक्सलवाद है तब तक आदिवासी भाई बहनों के लिए बिजली, स्कूल, राशन की दुकान देने में परेशानी हो रही है. जो भी नक्सली बचे हैं उनको कहता हूं कि सरेंडर हो जाओ, आपको फिर से प्रतिस्थापित करेंगे नहीं तो लड़ाई का परिणाम तय है. नक्सलवाद को हम समाप्त कर देंगे. नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए समझाएं शाह ने सभा में मौजूद जनता से अनुरोध किया कि वे नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए समझाएं. उन्होंने कहा, मैं आदिवासी भाइयों और बहनों से कह रहा हूं कि जब तक नक्सलवाद है आदिवासी क्षेत्र में शांति नहीं हो सकती, रोड नहीं बन सकता, बिजली नहीं पहुंच सकती, गैस कनेक्शन नहीं आ सकता, शिक्षा नहीं पहुंच सकती, नौकरी नहीं पहुंच सकती और इलाज नहीं पहुंच सकता है. शाह ने कहा कि आप सभी लोग उनको समझाइए सरेंडर कर जाएं, ना करें तो आप चिंता मत करना, हम दो ही साल में छत्तीसगढ़ की भूमि से नक्सलवाद को उखाड़ कर फेंक देंगे और यहां विकास की गंगा प्रवाहित करेंगे. Read Also : अमित शाह ने कटिहार से भरी हुंकार, कांग्रेस और राजद पर बोला हमला, जानिए लालू-तेजस्वी के लिए क्या कहा.. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 2037 में विकसित भारत की कल्पना रखी है. विकसित भारत का सबसे बड़ा फायदा आदिवासी, दलित, किसान, युवा, गरीब और महिलाओं को होने वाला है। विकसित भारत की कल्पना आप सभी के कल्याण के लिए है. शाह ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है लेकिन हम (भाजपा) कहते हैं कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों का है.

Report Times

कैम्पर गाड़ी चुराने वाले आए स्कूटी से : स्कूटी छोड़कर ले गए नई कैम्पर गाड़ी, स्कूटी खेतड़ी नगर से हुए चोरी

Report Times

Leave a Comment