Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीति

500 करोड़ रुपये तक जा सकता है झंडों का करोबार

REPORT TIMES

देश आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस मौके पर केंद्र सरकार ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। सरकार के इस अभियान के कारण इस वर्ष झंडे की बिक्री कई गुना बढ़ गई है। इस अभियान का सीधा फायदा झंडे बनाने वाले कारोबारियों को हो रहा है। जिन्हें सरकार के इस कदम के चलते 25 से 30 करोड़ तिरंगे बिकने की उम्मीद है।इस बीच दिल्ली में झंडे निर्माताओं के लिए मांग पूरी करना मुश्किल हो गया है।

हालात यह है कि राष्ट्रीय ध्वज की भारी मांग के अनुरूप आपूर्ति कर पाना कारोबारियों और विनिर्माताओं के लिए कठिन हो गया है। व्यापारियों ने दावा किया है कि 22 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अभियान की घोषणा किए जाने के बाद से सभी प्रकार के तिरंगे की बिक्री 50 गुना बढ़ गई है। हालांकि, मध्यम आकार के राष्ट्रीय ध्वज की मांग हमेशा बनी रहती है। कारोबारी हर दिन लगभग 25 लाख झंडे तैयार कर रहे हैं। लेकिन मांग और भी अधिक है। पूरे भारत से ऑर्डर आ रहे हैं। क्योंकि देश के राज्यों में झंडे की कमी है। इसलिए लोग जहां से हासिल कर सकते हैं। वहां से झंडे प्राप्त कर रहे हैं।

Related posts

मानसून बना मुसीबत, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में अब तक 10 की मौत

Report Times

मंच पर CM योगी ने ले ली चुटकी, विधायक पछता रहे होंगे सामूहिक विवाह में शादी क्यों नहीं की?

Report Times

DC vs MI IPL 2024: दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को दिया 258 रनों का लक्ष्य, मैकबर्ग ने बनाए 84 रन

Report Times

Leave a Comment