Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

गोगाजी का मेला 20 को , मेले को लेकर नगरपालिका ने 27 अस्थायी दुकान की अलॉट

REPORT TIMES

गोगाजी का मेला 20 को , मेले को लेकर नगरपालिका ने 27 अस्थायी दुकान की अलॉट….चिड़ावा। शहर में 20 अगस्त को गोगा नवमी पर गोगाजी मन्दिर के बाहर भव्य मेला आयोजित होगा। मेले को लेकर नगरपालिका ने गुरुवार को दुकानों का अलॉटमेंट लॉटरी निकालकर क़िया। नगरपालिका लिपिक दीपक जांगिड़ ने बताया कि मेले में कुल 27 अस्थायी दुकानों का अलॉटमेंट लॉटरी के माध्यम से किया गया। मेले में पार्क के अंदर झूले लगाए गए हैं।

वहीं चाट की स्टाल इस बार डिवाइडर के दूसरी तरफ लगाई जाएगी। वहीं बावलिया बाबा मंदिर के बाहर फव्वारा भी चालू कर दिया गया है। इस दौरान नगरपालिका जेईएन नवीन सैनी, समाजसेवी शीशराम सैनी, पार्षद सत्यपाल जांगिड़, निखिल चौधरी, लोकेश कटारिया, देवेंद्र सैनी, आशुतोष पारीक, प्रकाश पारीक, सुशील सैनी, रामनिवास सैनी सहित नगरपालिका और बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। बिजली विभाग ने भी लाइन शिफ्ट कर डिवाइडर पर लगी फैंसी लाइटों को शुरू कर दिया।

सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी निगरानी –
मेले में हर तरफ तीसरी आंख की नजर रहेगी। सामाजिक संस्था ओमप्रकाश हजारीलाल मेमोरियल सेवा संस्थान की ओर से मेले में 30 से 35 कैमरे से हर तरफ नजर रखी जाएगी। नगरपालिका का कैम्प मेला स्थल पर शुरु हो गया है।

Related posts

Lok Sabha Election 2024 : पीएम मोदी को कैसरगंज के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं, टिकट कटने की खबर के बीच बोले बृजभूषण शरण सिंह

Report Times

आमेर किला पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

Report Times

राजस्थान: कोविशील्ड के दुष्प्रभावों को लेकर जयपुर से बड़ा अपडेट

Report Times

Leave a Comment