Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमिजोरमराजनीतिसोशल-वायरल

मिजोरम के सीएम की बेटी ने डॉक्टर को मारा थप्पड़, मुख्यमंत्री ने मांगी माफी

REPORT TIMES

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा की बेटी का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट  पर कहा कि वह अपनी बेटी के इस व्यवहार को किसी भी तरह उचित नहीं ठहरा सकते।  सीएम ने कहा, बेटी ने डॉक्टर के पास जाकर उनसे माफी मांगी है। मुख्यमंत्री की बेटी मिलारी छांगते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसमें  वह एक डॉक्टर को थप्पड़ मार रही थीं।

बुधवार की इस घटना से डॉक्टरों में रोष हैं। शनिवार को 800 से ज्यादा डॉक्टरों ने कथित हमले की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में से एक डॉक्टर ने कहा कि छांगते ने आइजोल स्थित चर्म रोग विशेषज्ञ पर हमला किया था। डॉक्टर ने छांगते से कहा कि उन्हें क्लीनिक पर अप्वाइंटमेंट लेकर आना चाहिए था, जिस पर वह भड़क गईं और उन्होंने हमला किया। आईएमए की मिजोरम इकाई ने बयान में कहा, हम चाहते हैं कि डॉक्टरों के साथ इस तरह का व्यवहार दोबारा न हो।

मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा, डॉक्टर के साथ मेरी बेटी जो  व्यवहार किया उसके बचाव में मैं कुछ नहीं कहना चाहता। हम जनता से और डॉक्टरों से माफी मांगते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री के बेटे ने भी सोशल मीडिया पर बहन की ओर से माफी मांगी थी और कहा था कि मानसिक तनाव की वजह से उनकी बहन ने आपा खोया था।

Related posts

‘लोन चुका दो वरना…’, BJP सांसद सुमेधानंद को फोन पर महिला ने दी धमकी, अपशब्द भी कहे

Report Times

पूर्व पार्षदों ने की नगरपालिका के निरस्त टेंडर्स फिर से जारी करने की मांग

Report Times

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंघाना में बनेगा भव्य मुख्य द्वार

Report Times

Leave a Comment