Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

RRB Group D Admit Card : रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए 26 अगस्त से हो रही परीक्षा के ई-कॉल लेटर, एग्जाम सिटी इन्फॉर्मेशन स्लिप जारी

REPORT TIMES

RRB Group D Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड ने अगले चरण की आरआरबी ग्रुप डी भर्ती की परीक्षा के एडमिट कार्ड/ई-कॉल लेटर जारी कर दिए। 26 अगस्त से शुरू होने वाली इस ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट  www.rrbcdg.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रेवले के अनुसार, ई-कॉल लेटर और एग्जाम सिटी स्लिप आरआरसी इलाहाबाद, आरआरसी जयपुर, आरआरसी बिलासपुर, आरआरसी कोलकाता और आरआरसी जबलपुर के लिए जारी किए गए हैं। इसके अलावा आरआरसी हाजीपुर, आरआरसी सिकंदराबाद और पश्चिमी  रेलवे मुंबई के अभ्यर्थी भी ई-कॉल लेटर व परीक्षा शहर पर्ची के लिए लॉगइन कर सकते हैं।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के ई-कॉल लेटर के लिए अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के जरिए लॉगइन कर सकेंगे। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण 26 अगस्त 2022 से 8 सितंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा।  रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था।

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम फेज-2  पूरे भारत के विभिन्न शहरों में 5 आरआरसी के समूह यानी आरआरसी: उत्तर मध्य रेलवे (इलाहाबाद), उत्तर पश्चिमी  रेलवे (जयपुर), दक्षिणी पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर),  दक्षिण पूर्व रेलवे (कोलकाता) और पश्चिमी मध्य रेलवे (जबलपुर) के लिए आयोजित किया जाएगा।

पहला चरण की परीक्षा 17 अगस्त 2022 से शुरू हुई जो कि 25 अगस्त तक चलेगी। इसकी एग्जाम सिटी की डिटेल पहले ही जारी हो चुकी है। एडमिट कार्ड आज या कल में जारी कर दिए जाएंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा है कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के आगे के चरणों का शेड्यूल बाद में सही समय पर जारी किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कोविड-19 महामारी के बीच सरकार द्वारा समय समय पर जारी गाइडलांस के तहत किया जाएगा।

ऑरिजनल आधार कार्ड लाना अनिवार्य
यह भी कहा गया है कि रेलवे ग्रुप डी अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में इस बार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन होगा इसलिए उन्हें अपना ऑरिजनल आधार कार्ड लाना होगा।

Related posts

अजा एकादशी पर कर्क सहित इन 6 राशि वालों की किस्मत चमकाएंगे विष्णु जी, बनेंगे रुके हुए काम

Report Times

नीता अंबानी ने बताया जामनगर से कैसे जुड़ा है अंबानी परिवार

Report Times

राजस्थान के मुख्यमंत्री का सीकर व् चुरू जिले का दौरा रहा जिसमे पूर्व विधायक की मूर्ति का अनावरण किया

Report Times

Leave a Comment