Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरें

हत्या के प्रयास के मामले में एक मुख्य आरोपी कर्मपाल उर्फ भुनडिया को किया गिरफ्तार

REPORT TIMES

 चिड़ावा। गुर्जरों की ढाणी में जानलेवा हमला करने के आरोपी कर्मपाल उर्फ भुनडिया को चिड़ावा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुरेश शर्मा ने बताया कि 16 मई को शंकरलाल गुर्जर निवासी गुर्जरों की ढाणी ने रिपोर्ट दी थी कि उसके छोटे भाई दानाराम का पुत्र सन्दीप 15 मई को रात करीब साढ़े 10 बजे रामकुमार गुर्जर की पौत्री की शादी में कन्यादान लिखवाकर ट्रेक्टर से घर आ रहा था।

इसी दौरान रास्ते में दो मोटरसाइकिल पर रोहिताश, कर्मपाल, विकास व सुनील निवासी गुर्जरों की ढाणी और सुरेन्द्र निवासी डुमोली खुर्द ने मोटरसाइकिल आगे लगाकर ट्रेक्टर रुकवा लिया और सन्दीप पर लोहे के सरिए, हथौड़ा, लाठियों आदि से हमला कर दिया। हमले में सन्दीप गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में कई संभवित जगहों पर छापेमारी की। आखिर में मुख्य आरोपी कर्मपाल उर्फ भुनडिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर मारपीट के समय काम लिए गए वाहन को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related posts

धौलपुर में कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे युवकों को कार ने रौंदा, एक की मौत 2 घायल

Report Times

महाकुंभ के समापन पर बनेगा त्रिग्रही योग, इन 4 राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ

Report Times

गोलगप्पे खाने के शौकीन है तो जान लें इसके बड़े-बड़े फायदे

Report Times

Leave a Comment