Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थान

राजस्थान में फिर जालोर जैसी घटना, अब बाड़मेर में टीचर की पिटाई से दलित स्टूडेंट पहुंचा अस्पताल

REPORT TIMES

राजस्थान के जालोर जिले में दलित छात्र की स्कूल में मौत का मामला अभी शांत ही नहीं हुआ इस बीच सीमावर्ती बाड़मेर जिले में भी एक शिक्षक द्वारा दलित छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। जालौर की तरह ही बाड़मेर में भी इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। विभिन्न दलित संगठनों ने इस मामले में अपना विरोध दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया।

मामला बाड़मेर शहर के सरकारी स्कूल का है, जंहा बच्चा सातवीं कक्षा में पढ़ता है। बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद बच्चा स्कूल में ही बेहोश हो गया, जिसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

क्लास टेस्ट में पूरे जवाब नहीं दिए
बच्चे के परिजनों का आरोप है कि क्लास टेस्ट के दौरान बच्चे ने अध्यापक द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब नहीं दिए जिसके बाद नाराज शिक्षक ने बच्चे की पिटाई करना शुरू कर दिया। इस बीच जब बच्चे ने मारपीट का कारण पूछा तो अध्यापक ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे उसके सिर पर चोट आई।

पेट और सिर में चोट
बताया गया कि अध्यापक द्वारा मारपीट करने से बच्चे के सिर और पेट मे चोट आई है। बच्चे का भाई, जो उसी स्कूल में पढ़ता है, ने स्कूल के दूसरे अध्यापकों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद एक महिला अध्यापिका बच्चें को अस्पताल ले गयी। अस्पताल में भर्ती बच्चे का उपचार कर रहे डॉक्टर दिलीप चौधरी ने बताया कि बच्चा पेट और सिर में दर्द की शिकायत कर रहा है, लेकिन कोई गंभीर चोट नही है, बच्चे की हालत ठीक है। लेकिन एहतियातन सिटी स्कैन और सोनोग्राफी कार्रवाई जा रही हैं।

मारपीट के बाद अध्यापक छुप गया
बताया गया कि घटना के बाद मारपीट करने वाला अध्यापक अशोक माली कहीं जाकर छुप गया, लेकिन सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ढूंढ निकाला। जिसे बाद में हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नही मिली ही।

Related posts

RBI MPC के फैसले से पहले शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक लुढ़का

Report Times

किसी देश को शोषण करने नहीं देंगे… चीन से लौटते ही मालदीव के राष्ट्रपति ने भी दिखाई अकड़

Report Times

IPL 2022: कैसा होगा कोलकाता नाइटराइडर्स का प्लेइंग इलेवन, किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह

Report Times

Leave a Comment