Report Times
latestOtherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंहरियाणा

हरियाणा में एक परिवार के 6 लोगों की मौत, मां-बाप, दो बेटियों और पत्नी को जहर देकर फंदे पर लटका बेटा

REPORT TIMES

हरियाणा के अंबाला में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक साथ एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। इसमें दो बच्‍ची भी शामिल हैं। अंबाला शहर से सटे गांव बलाना में एक ही परिवार के 5 सदस्यों को जहरीला पदार्थ दिया गया। इसके बाद परिवार के ही एक सदस्‍य ने फंदे पर लटक कर आत्‍महत्‍या कर ली। मृतकों में 65 वर्षीय संगत सिंह उसकी पत्नी महिंद्र कौर उम्र 62 साल, संगत सिंह का बेटा सुखविंदर सिंह उम्र 32 साल सुखविंदर की पत्नी प्रमिला उम्र 28 साल और उसकी दो लड़कियां करीब 6 और 8 साल की हैं।

सुसाइड नोट मिला 

सुखविंदर यमुनानगर में इफ्को टोकियों कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत था। फंदे पर लटकने से पहले सुखविंदर ने एक सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने अपनी कंपनी के मालिक को मौत का जिम्मेदार ठहराया। सुखविंदर सिंह यमुनानगर जिले में एक दो पहिया वाहन की कंपनी में काम करता था। एक ही परिवार के 6 लाेगों की माैत होने की जानकारी पर अंबाला शहर की सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

छह बजे के बाद की आत्‍महत्‍या

सुबह करीब छह बजे पड़ोसी जसविंद्र ने सुखविंदर से खुरपा मांगा था। उसने सुखविंदर चाचा और चाची के बारे में पूछा। सुखविंदर ने दिलबाग को बताया कि दोनों नातिन को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट गए हैं। इसके बाद खिड़की से खुरपा दे दिया और बंद करके अंदर चला गया। इसके बाद सात बजे मौत के बारे में सूचना मिली। पड़ोसी दिलबाग ने बताया कि सुखविंदर की बेटी नीतू का आज जन्‍मदिन था। सुबह सुखविंद्र की बहन का फोन आया कि घर पर कोई काल रिसीव नहीं कर रहा है।

घर जाकर देखा तो हैरान रह गए

दिलबाग ने जब दरवाजा खटखटाया तो कोई बाहर नहीं आया। इसके बाद छत से देखा तो सुखविंदर का शव फंदे से लटका था और बेटियों के शव कमरे में बिस्‍तर पर पड़े थे। उसने पुलिस को सूचना दी।

Related posts

Ravindra Singh Bhati : रविंद्र सिंह भाटी को दूसरी बार जान से मारने की मिली धमकी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Report Times

मर्डर या सुसाइड! बाहर थे पति-ससुर…कांग्रेस MLA की बहू की मौत पर उठते सवाल

Report Times

यह टीम प्रशासनिक अनुभव और सुशासन देने के जुनून का एक बेहतरीन मिश्रण है- नरेंद्र मोदी

Report Times

Leave a Comment