Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिराजस्थानस्पेशलस्वागत

जगदीप धनखड़ उप राष्ट्रपति बनने के बाद 8 सितंबर को पहली बार आएंगे पैतृक गांव किठाना

REPORT TIMES

जगदीप धनखड़ उप राष्ट्रपति बनने के बाद आठ सितंबर को पहली बार पैतृक गांव किठाना की यात्रा आएंगे। उनके आगमन की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

ये रहेगा कार्यक्रम –

किठाना सरपंच प्रतिनिधि हिरेंद्र धनखड़ और भाजपा नेता बबलू चौधरी निषित ने बताया कि उप राष्ट्रपति धनखड़ किठाना पहुंचने के बाद सबसे पहले जोडिय़ा बालाजी मंदिर में जाएंगे। जहां दर्शन कर किठाना के ठाकुरजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचेंगे। बाद में राजकीय विद्यालय में नवनिर्मित कमरों का शिलान्यास करेंगे। गांव के चौक में अभिनंदन किया जाएगा। जिसके बाद धनखड़ अपने फार्म हाउस में ग्रामीणों से रूबरू होंगे। उप राष्ट्रपति धनखड़ करीब चार घंटे किठाना में रूकेंगे।

स्कूल के खेल मैदान में बनाए जा रहे तीन हैलीपेड

गांव के सरकारी विद्यालय के खेल मैदान में हेलीपेड तैयार किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक उप राष्ट्रपति धनखड़ हेलीकॉप्टर से सुबह करीब नौ बजे किठाना पहुंचेंगे। जिसके लिए विद्यालय के खेल मैदान में तीन हेलीपेड़ बनाए जा रहे हैं। मंदिर के पास मुख्य चौक में निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

ग्रामीणों ने आगमन को लेकर की चर्चा –

नायब तहसीलदार संजय खेदड, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया ने हेलीपेड निर्माण स्थल का जायजा लिया। वहीं धनखड़ के किठाना आगमन की तैयारियों को लेकर ग्रामीणों ने चर्चा की और उनके स्वागत को लेकर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई । इस मौके पर हिरेंद्र धनखड़, बबलू चौधरी, विजयपाल धनखड़, यशपाल धनखड़, दाताराम धनखड़, प्यारेलाल धनखड़, शुभम शर्मा, उस्मान, पीडब्ल्यूडी एईएन शिवकुमार, अभिषेक कुमार, महेंद्र धनखड़, मातूराम, वेदप्रकाश, सोलाना सरपंच सुनीलकुमार, किशोरपुरा सरपंच दीपेश मीणा, राजू मारिगसर, विकास डूडी आदि मौजूद थे।

Related posts

डीएसपी व तहसीलदार ने की बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने की अपील, कहा – बड़े भी ना करें अनर्गल कमेंट

Report Times

पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग : पूर्व सैनिकों ने दी 5 अगस्त को धरना प्रदर्शन की चेतावनी

Report Times

बढ़ती महंगाई के बीच खाने वाले ऑयल की मूल्यों में गिरावट

Report Times

Leave a Comment