Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मसूरजगढ़

जगत कल्याण के लिए होता है ईश्वरीय अवतरण – आचार्य मुकेश पुजारी

REPORT TIMES

कथा व्यास आचार्य पं. मुकेश पुजारी ने कहा कि ईश्वर समय – समय पर अलग अलग काल में अवतार धारण करते हैं। भगवान के अवतार धारण करने का मुख्य उद्देश्य जगत कल्याण  ही है। ये प्रवचन पुजारी ने सूरजगढ़ के भोमिया गणेश मंदिर के बाहर गणेश महोत्सव के दौरान चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान राम और कृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए दिए। उन्होंने कहा कि संसार के सृष्टिकर्ता भगवान विष्णु के अवतरण का एक अन्य उद्देश्य इस धरती को पापियों से मुक्ति भी है।

भगवान ने राम स्वरूप में रावण, कुम्भरण, मेघनाथ और कृष्ण स्वरूप में कंस, पूतना, आघासुर, वृतासुर सहित अनेक राक्षसों का वध किया। कथा के दौरान सुमधुर भजनों के मध्य राम – सीता, कृष्ण जन्म की झांकिया प्रदर्शित की गई। झांकियों ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इससे पूर्व कथा के प्रारम्भ में आचार्य पं. नरेश कुमार के सानिध्य में व्यासपीठ, कथाव्यास और श्रीमद्भागवत ग्रंथ का मंत्रोच्चार के मध्य पूजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

Jaipur में राजस्थान कांग्रेस का सत्याग्रह, खाचरियावास बोले- चोर को चोर कहकर क्या गलत किया?

Report Times

कोल्हापुर के मदरसे में पढ़ने वाले 63 बच्चे ट्रक में ठूंसे मिले, बिहार और बंगाल से आए थे, तलब हुए मौलाना

Report Times

प्रेमी युगल ने की भागकर शादी:पकड़े जाने पर पड़ोसी युवक को फंसाया, पंचों से परेशान होकर युवक ने किया सुसाइड

Report Times

Leave a Comment