Report Times
latestOtherचूरूटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशलहादसा

चूरू में हुआ दर्दनाक हादसा, हादसे में 3 लोगों की मौत, चलते ट्रक में पीछे से जा घुसी कार…

REPORT TIMES 

चूरू। राजस्थान के चूरू में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां एक गंभीर घायल को इलाज के लिए बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल में रेफर कर दिया है। वहीं तीनों मृतकों का डीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए है। यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के एनएच 52 पर रविवार देर रात हुआ।

सदर थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि हादसे के समय स्कार्पियो में पांच लोग सवार थे। हादसे में हरियाणा के कैथल निवासी सोनू (35), सिरसा निवासी श्याम बाबू (19), साहिल (18) की मौत हो गई। मृतक सोनू स्कार्पियो गाड़ी को ड्राइव कर रहा था। वहीं दो युवक घायल हो गए। एक गंभीर रूप से घायल हरियाणा के सिरसा निवासी कैलाश (30) का इलाज बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में चल रहा है। वहीं, दूसरे घायल को इलाज के लिए डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल हुए हरियाणा निवासी प्रदीप ने बताया कि उसे कैथल निवासी सोनू जो अपने साथ खाटू श्यामजी के दर्शन कराने के लिए कहकर लाया था। प्रदीप ने बताया कि वह स्कार्पियो में सवार अन्य लोगों को वह नहीं पहचानता है। सदर थानाधिकारी ने बताया कि स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जा घुसी थी। इससे स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभी घायलों को पुलिस ने निजी वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया था। तीनों मृतकों का डीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए है।

Related posts

छात्रा ने बोलना शुरू किया तो शिक्षा मंत्री ने पकड़ लिए कान, हाथ जोड़कर मदन दिलावर ने की ये रिक्वेस्ट

Report Times

अग्निवीरों को 20% कोटा, आईटी हब और मेट्रो… जम्मू-कश्मीर के लिए बीजेपी के 25 संकल्प

Report Times

वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी : एडवोकेट्स सेफ्टी एक्ट लागू करने की मांग 

Report Times

Leave a Comment