Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंशुभारंभ

ट्यूबवेल का खुदाई कार्य शुरू

REPORT TIMES
चिड़ावा। अरड़ावतिया कॉलोनी स्थित वार्ड 16 में सार्वजनिक ट्यूबवेल का खुदाई कार्य शुरू किया गया। पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया की अनुशंसा पर स्वीकृत हुए ट्यूबवेल के लिए भूमि पूजन किया गया। पंडित कमलेश अरड़ावतिया व पंडित महेश दाधीच के आचार्यत्व में नंदकिशोर अरड़ावतिया ने पूजन के साथ खुदाई कार्य की विधिवत शुरुआत की।
इस ट्यूबवेल से वार्ड 16 के विभिन्न मोहल्लों में जलापूर्ति की जाएगी। पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए इस ट्यूबवेल की स्वीकृति जारी की गई। इस मौके पर महेंद्र अरड़ावतिया, ओमप्रकाश, प्रमोद कुमार, जगदीप, ठेकेदार नरेंद्र अरड़ावतिया, असलम, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कैलाशचंद्र शर्मा, विकास अधिकारी कैलाश अरड़ावतिया, प्रधानाचार्य सुशील दाधीच, पुरुषोत्तम सैनी, बाबू खां, खुर्शीद, पालिका के सहवृत सदस्य नथमल अरड़ावतिया, शिव कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पिता दिल्ली पुलिस में ACP, बेटे का हुआ मर्डर; हरियाणा के नहर में फेंकी लाश

Report Times

इलाज से बेहतर है बचाव, त्रिस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का उठाइए लाभ, खुद पर दीजिये ज्यादा ध्यान

Report Times

पहलगाम हमले का मकसद सांप्रदायिक हिंसा फैलाना था, खुफिया रिपोर्ट में पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

Report Times

Leave a Comment