Report Times
CRIMElatestOtherक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेश

पिता दिल्ली पुलिस में ACP, बेटे का हुआ मर्डर; हरियाणा के नहर में फेंकी लाश

दिल्ली के नॉर्थ जिले में तैनात ACP के बेटे की गुमशुदगी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। ACP के बेटे की हत्या कर दी गई है. उसका नाम लक्ष्य चौहान था। लक्ष्य चौहान की पानीपत में मुनक नहर में धक्का देकर हत्या कर दी गई है। पुलिस अभी शव बरामद करने की कोशिश कर रही है।  एक आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है. अभिषेक के साथी विकास भारद्वाज की पुलिस तलाश कर रही है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, विकास भारद्वाज तीस हजारी कोर्ट में एक वकील के पास क्लर्क का काम करता है. मृतक लक्ष्य चौहान, जो कि खुद पेशे से वकील था, उसने विकास भारद्वाज से पैसे लिए हुए थे और वापस नहीं दे रहा था. विकास ने जब लक्ष्य से पैसे मांगे तो उसने विकास भारद्वाज से बदतमीजी की. इसी के चलते विकास ने अपने दोस्त अभिषेक के साथ मिलकर लक्ष्य की हत्या की साजिश रची.

ACP के बेटे को मुनक नहर में दिया धक्का

22 जनवरी को लक्ष्य को अपने एक रिश्तेदार की शादी में भिवानी जाना था. विकास भी लक्ष्य के साथ अपने दोस्त अभिषेक को लेकर लक्ष्य की गाड़ी में ही भिवानी गया. देर रात को वापस लौटते वक्त दोनों ने मुनक नहर के पास लक्ष्य चौहान को नेचुरल कॉल के बहाने से गाड़ी से उतारा और मुनक नहर में धक्का दे दिया. पुलिस ने विकास भारद्वाज के दोस्त अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि विकास की तलाश में छापेमारी कर रही है.

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि भिवानी से शादी से लौटते समय लक्ष्य, विकास और अभिषेक देर रात पानीपत स्थित नहर के किनारे पेशाब करने के लिए रुके थे. इसी दौरान मौका देखकर विकास और अभिषेक ने लक्ष्य को नहर में धक्का दे दिया और फिर लक्ष्य की कार से विकास ने अभिषेक को उसके घर छोड़ दिया. बीते 23 जनवरी से लक्ष्य का उसके परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था. परिवार वाले काफी परेशान थे.

सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी को दबोचा

चूंकी लक्ष्य के ACP पिता को उसके और विकास की दोस्ती के बारे में पता था तो उन्होंने विकास से फोन कर लक्ष्य के बारे में पूछा. इस पर विकास ने कहा कि लक्ष्य ने उन्हें पानीपत में उतार दिया था और उसके बाद कहीं चला गया. इस फोन कॉल के बाद विकास भी गायब हो गया. पुलिस को विकास पर शक गहराया तो सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उसके दोस्त अभिषेक को हरियाणा से दबोच लिया.

ACP के बेटे की आखिरी लोकेशन पानीपत में मिली

पुलिस पूछताछ में अभिषेक ने लक्ष्य की हत्या की बात कबूल की है. लक्ष्य के फोन की आखिरी लोकेशन भी पानीपत में मिली, इस वजह से दिल्ली पुलिस नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है. वहीं लक्ष्य की कार भी बरामद कर ली है. कार में नकली नंबर प्लेट लगाई गई थी. अभिषेक ने बताया कि विकास कबाड़ी के पास कार ले जाकर उसके पुर्जे अलग कराना चाहता था.

Related posts

उत्तराखंड में सीमा पर बादल फटा, पिथौरागढ़ और नेपाल में भारी तबाही; 50 से अधिक मकान हु्ए जलमग्न

Report Times

राजस्थान-गुजरात मैच के टिकटों की कालाबाजारी, 4-5 हजार में बिक रहा IPL मैच का टिकट; 2 गिरफ्तार

Report Times

ठगी का आरोपी गिरफ्तार : 15 साल बाद महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार, फर्जी चिटफंड कंपनी खोलकर लोगों से ठगी का आरोप

Report Times

Leave a Comment