Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबिहार

बिहार में शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, फायरिंग में सिपाही की मौत

REPORT TIMES

बिहार के सीवान जिले में शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस पर अपराधियों ने हमला कर दिया। गोलीबारी में एक सिपाही की मौत हो गई। यह मामला सिसवन थाना इलाके के ग्यासपुर गांव का है। गोली लगने से एक ग्रामीण भी जख्मी हुआ है। उसका सीवान के सदर अस्पताल में इलाज चल चल रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम मंगलवार रात को सिसवन के ग्यासपुर गांव में एक शराब धंधेबाज को पकड़ने पहुंची। पुलिसकर्मी वापस लौट रहे थे, तभी सड़क पर खड़े तीन अपराधियों ने उनपर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। यह घटना रात करीब ढाई बजे की है। गोली लगने से पुलिस सिपाही बाल्मिकी यादव की मौत हो गई। वहीं, मौके पर मौजूद एक ग्रामीण भी गोली लगने से घायल हो गया।बता दें कि एक दिन पहले वैशाली जिले में भी बालू माफिया ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। अपराधियों ने दरोगा को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। साथ ही एसडीपीओ को गाड़ी से रौंदने की कोशिश भी की गई। हमले के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए थे।

Related posts

जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले

Report Times

जम्मू : 15 अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा आतंकी हमला, हाई अलर्ट जारी

Report Times

एक्ट्रेस हानिया आमिर के प्यार में डूबे बादशाह

Report Times

Leave a Comment