Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानसोशल-वायरल

सांसद हनुमान बेनीवाल ने युवक को थप्पड़ मारा, वीडियो वायरल

REPORT TIMES

राजस्थान के नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि रिपोर्ट टाईम्स वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।बताया जा रहा है कि युवक भीड़ के बीच सेल्फी ले रहा था तभी धक्का-मुक्की से रोलापा संयोजक नाराज हो गए। हालांकि बाद में युवक को थप्पड़ मारने और फिर उसे गले लगाकर पुचकारने का वीडियो भी सामने आया है। इसको लेकर बेनीवाल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। घटना नागौर जिले के खरनाल में तेजादशमी के मेले की बताई जा रही है। बेनीवाल तेजा दशमी मेले के कार्यक्रम में गए थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले में जोधपुर में अग्निपथ योजना के विरोध में आयोजित रैली के दौरान भी हनुमान बेनीवाल काफी गुस्से में हो गए थे। बताया जा रहा है कि सेल्फी लेने को लेकर हुई धक्कामुक्की से सांसद हनुमान बेनीवाल नाराज हो गए। हालांकि, तुरंत ही डेमेज कंट्रोल के लिए युवक को गले लगाकर पुचकारा। लेकिन तब तक बहुत देर ही हो गई। घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया।

दिव्या मदेरणा को लेकर दिया था विवादास्पद बयान

RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बेबाक बयानबाजी, डांट फटकार और अशोभनीय टिप्पणी को लेकर विवादों में रहते हैं। हाल ही में बेनीवाल ने कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा को शादी करने की सलाह देने का आपत्तिजनक बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया था। दिव्या मदेरणा के दादा और दिग्गज जाट नेता परसराम मदेरणा पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। दिव्या मदेरणा के समर्थकों ने बेनीवाल के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। इस घटना से पहले भी बेनीवाल कई बार पार्टी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को फटकार चुके हैं। गत विधानसभा चुनावों के प्रचार के समय कार्यकर्ता को गालियां देते हुए ऑडियो सामने आया था। इस ऑडियो को लेकर बेनीवाल सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए थे।

सोशल मीडिया में हो रहे ट्रोल

हनुमान बेनीवाल राजस्थान में कांग्रेस-भाजपा के मुकाबले तीसरा दल मजबूत करने का दावा करते हैं। फिलहाल विधानसभा में उनकी पार्टी के 3 विधायक है। जबकि वह खुद नागौर से सांसद है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन था, लेकिन अब नहीं है। बेनीवाल के तुनकमिजाज व्यवहार पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स के निशाने पर सांसद आ गए है। तरह- तरह के कमेंट्स दे रहे हैं। कई यूजर्स बेनीवाल के साथ हेलिकॉप्टर में बैठे युवक की फोटो शेयर करके कई तरह के कमेंट कर रहे हैं

Related posts

MSP समेत अन्य मांगों को लेकर किसान एक बार फिर दिल्ली की तरफ कूच करने की तैयारी में, राजस्थान के इन इलाकों में धारा 144 लागू, परिवहन होगा प्रभावित

Report Times

“हर घर तिरंगा” को लेकर समाहर्तालय में विभिन्न बैठकों का आयोजन

Report Times

कॉलेज रोड के पास अतिक्रमण हटाया : नगरपालिका चिड़ावा ने की कार्रवाई

Report Times

Leave a Comment