Report Times
latestOtherउदयपुरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थान

कन्हैयालाल के बेटों ने जूता-चप्पल छोड़ा, कसाइयों के फांसी पर लटकने तक रहेंगे नंगे पैर

REPORT TIMES

उदयपुर में कन्हैयालाल जघन्य हत्याकांड के मामले में कन्हैयालाल के बड़े बेटे ने पिता के हत्यारों को फांसी नहीं होने तक चप्पल व जूते पहनना छोड़ दिया है। वे अपने घर से ऑफिस जाते वक्त भी जूते व चप्पल नहीं पहनता है। इस हत्याकांड मामले की जांच एनआईए कर रही है। इस मामले में अब तक करीब 9 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। अब भी कई लोगों से पूछताछ जारी है। कन्हैयालाल के बड़े बेटे यश तेली ने बताया कि पिता कन्हैयालाल तेली की हत्या के दूसरे दिन से ही उसने जूते और चप्पल नहीं पहने हैं। इसके बाद उसने यह संकल्प लिया है कि वो इस मामले में आरोपियों को फांसी नहीं होने तक पैरों में कुछ भी नहीं पहनेगा।

यश ने बताया कि लोगों का ध्यान अब गया है, लेकिन मैंने 28 जून से ही जूते व चप्पल पहनना छोड़ दिया था। पिता की हत्या के बाद सरकार और लोगों ने काफी मदद की है। अब भी लोग परिवार के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं। मैं उनका शुक्रगुजार हूं। लेकिन  सबकुछ मिलने के बाद भी मैं अपने पिता को नहीं पा सकता हूं।

आपको बता दें कि कन्हैयालाल तेली की 27 जून 2022 को आरोपी मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद ने चाकू से गर्दन पर वार कर जघन्य हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने एक वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक को धमकी दी थी। पुलिस ने इन आरोपियों को घटना के चार घंटे के अंदर पकड़ लिया था। इसके बाद साजिश में शामिल सात और लोगाें की भी गिरफ्तारी हुई है। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने के बाद कन्हैयालाल ने अपने मोबाइल फोन पर नुपूर शर्मा की तस्वीर व आपत्तिजनक स्टेटस लगाया था। इसको लेकर कन्हैयालाल को लगातार सर तन से जुदा करने की धमकियां मिल रही थी।

Related posts

राजस्थान में ताबड़तोड़ ट्रांसफर, गहलोत राज के विवादित IAS अफसर अखिल अरोड़ा पर BJP सरकार मेहरबान क्यों?

Report Times

प्रयागराज सहित 17 जिलों को मिला ये टास्क, जानें महाकुंभ में कैसे होगा क्राउड मैनेजमेंट?

Report Times

सारी सरपंच के खिलाफ चिड़ावा थाने में हरिजन उत्पीड़न का मामला दर्ज, विरोध में सरपंच संघ के पदाधिकारी कलेक्टर व एसपी से मिले

Report Times

Leave a Comment