Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानवायरस

लंपी वायरस से बचने के लिए गहलोत ने बनाई समिति, युद्धस्तर पर काम करने का किया वादा

REPORT TIMES

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को मवेशियों में लंपी रोग की निगरानी के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति के गठन का आदेश दिया है। समिति में जिला कलेक्टर को अध्यक्ष बनाया जाएगा। इसके अलावा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला कोषाधिकारी और शहरी स्थानीय निकायों के अधिकारियों को समिति का सदस्य बनाया जाएगा।

पशुपालन विभाग के जिला स्तर अधिकारी को समिति का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। कमेटी जिला स्तर पर लंपी रोग के नियंत्रण और इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराएगी।
एक अधिकारी ने बताया कि मरे हुए जानवरों का निपटान, दवाओं की किट तैयार करना और उनकी दरें तय करना, गौशालाओं, पशु घरों और बीमार जानवरों की नियमित सफाई करना कमेटी के मुख्य काम होंगे।
अधिकारी ने बताया कि लंपी रोग के रोकथाम के राज्य में युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। जल्द से जल्द इस बीमारी से राजस्थान को मुक्त किया जाएगा।

Related posts

‘सब मिलकर लड़ेंगे तो जीतेंगे चुनाव’, सचिन पायलट के अल्टीमेटम पर बोले सीएम अशोक गहलोत

Report Times

Shiv Mahapuran: डालमिया की ढाणी में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ: कथावाचक तिवाड़ी ने पहले दिन महापुराण के महात्म्य पर डाला प्रकाश

Report Times

पेड़ में घुसी तेज रफ्तार इनोवा, 6 की मौके पर मौत; 8 की हालत नाजुक

Report Times

Leave a Comment