Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीति

भाजपा एससी मोर्चा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने ली एससी मोर्चा की बैठक: बस्ती सम्पर्क अभियान को लेकर की कार्यशाला आयोजित

REPORT TIMES

चिड़ावा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंडल व बूथ स्तर पर भाजपा एससी मोर्चा की ओर से भीम चौपाल आयोजित कर बस्ती सम्पर्क अभियान शुरू किया जाएगा। एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुबेसिंह मरोड़िया के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, एससी मोर्चा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र भाटिया, जिला महामंत्री राजेश दहिया, नगर मंडल अध्यक्ष संजय गोयल ने सम्पर्क अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री सुबेसिंह ने बताया कि पार्टी द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति समाज को पार्टी से जोड़ने के लिए यह अभियान चला रही है। अभियान के तहत प्रत्येक मंडल व बूथ स्तर पर भीम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें समाज के लोगों से मिलकर सामाजिक समस्याओं की जानकारी ली जाएगी।

जिन्हें केन्द्रीय नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा। बस्ती संपर्क अभियान को लेकर एससी मोर्चा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष भाटिया की ओर से 11 सदस्यों की जिला टीम गठित की गई। जिसमें सुरेंद्र भाटिया संयोजक, पिलानी से गोविंद सारवान, नवलगढ़ से शायर असवाल, सुमित जगरवाल, पिलानी से प्रतापसिंह मेघवाल, झुंझुनूं से शंभू नेहरा, खेतड़ी से केदार सिंह खींची, ताराचंद गोठवाल, उदयपुरवाटी से कमल डांडिया, मंडावा से ब्रजेश सेवदा, एडवोकेट पवन को सदस्य मनोनीत किया गया। इस मौके पर हरीश कुमार, संजय महरानियां, रामानंद, सुशील कुमार, हरि सिंह पवार, नरेश माहीच, ओम प्रकाश कटारिया, केशूराम, राहुल जैदिया, आत्माराम, संदीप कुमार, सुरेश मेघवाल, मनोज शर्मा, अमर सिंह, जगदीश प्रसाद, अजीत सोलंकी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कैबिनेट रिशफल की घोषणा की

Report Times

फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट मामले में बड़ा खुलासा, SOG अधिकारी बोले- बड़ा नेटवर्क…सामने आ चुके 100 मामले

Report Times

यूपी के सीतापुर में डांट से चिढ़े एक छात्र ने अपने टीचर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं

Report Times

Leave a Comment