Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानवायरसविरोध प्रदर्शन

जयपुर – लम्पी पर भाजपा का विधानसभा कूच और किया प्रदर्शन

REPORT TIMES

जयपुर ; अभी देश में लम्पी रोग पर घमासान चल रहा है आम जनता से लेकर विपक्ष तक सरकार को इसके लिए घेर रहा है .लम्पी, किसान कर्जमाफी, बढ़ी बिजली दरें, महिला अपराधों को लेकर राजस्थान बीजेपी की ओर से आज जयपुर में प्रदर्शन किया गया। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के साथ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने करीब 12 बजे के लगभग बीजेपी मुख्यालय से कूच किया। कार्यकर्ता अपने मुख्यालय से विधानसभा की ओर निकले। रास्ते में पुलिस ने इन्हें आगे बढने से रोका तो कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धककामूुक्की हो गई।

पार्टी नेता बैरीकैडिंग हटाने के लिए उस पर चढ़ भी गए। बाइस गोदाम के आगे सहकार मार्ग पर पुलिस इन्हें रोकने का प्रयास किया।प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार सदन से भी और धरातल से भी भागना चाह रही है, लेकिन राजस्थान की जनता और प्रतिपक्ष उनको भागने नहीं देगाl इस समय जो यक्ष प्रश्न है, जो ज्वलंत मुद्दा है वह लंपी का है, राजस्थान के गोवंश को बड़ा भारी नुकसान हुआ है, सरकार का आंकड़ा 10 लाख गायों के संक्रमित होने का और 57 हजार के आसपास काल कलवित होने का है लेकिन जो हकीकत है वह इसके इतर है, 30 लाख से भी अधिक गाय संक्रमित हुई और 10 लाख से अधिक गोवंश को नुकसान हुआ है, यह सीधे-सीधे सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण हैl इसी बीच जब पुनिया बेरिकेड्स पर चढ़े तो पुलिस के द्वारा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया गया इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओ ने  पुलिस और सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की व् डटे रहे .

Related posts

IPL 2024: शतक से चूके शुभमन गिल, काम ना आई कप्तानी पारी

Report Times

Fasting Tips: नवरात्रि व रमजान व्रत के दौरान डायबिटीज़ और बीपी के मरीज इन बातों का रखें ध्यान

Report Times

RBSE 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स रिजल्ट की घोषणा आज, कहां और कैसे देखें परिणाम?

Report Times

Leave a Comment