Report Times
latestOtherउतराखंडटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजनीतिस्पेशल

जीवन की एक बड़ी उलझन सुलझाने भगवन बद्रीश के द्वार जाएंगे हरीश रावत

REPORT TIMES

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जल्द ही भगवन बद्रीश के दर्शन के लिए निकल रहे हैं। उनका कहना है कि इस यात्रा का उनका मकसद अपने जीवन की एक बड़ी उलझन को सुलझाने का है। उन्होंने कहा वह वहां पहले अपने पित्रों को याद करेंगे। इसके बाद भगवान बद्रीश से मार्गदर्शन युक्त आशीर्वाद मांगेंगे।

उन्होंने बताया की कोरोना के साथ संघर्ष करने के बाद जब वह ज़िंदा वापस लौटे तो उन्होंने अपने आगे के राजनीतिक जीवन के बारे में गहराई से सोचा। पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया की उनके मन ने उनसे कहा की आगे जितना भी जीवन और शक्ति बची है वो राहुल गाँधी को समर्पित कर दो। उन्होंने बताया की उनके मन ने उनसे कहा की पार्टी के लिए अब दो ही काम  कर सकते हो एक चुनाव के वक़्त प्रचार कर वोट मांगने का दूसरा लोगो को निरंतर पार्टी के साथ जोड़ने का। पूर्व सीएम ने आगे कहा कि यदि राहुल गांधी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालते हैं तो उनके साथ खड़े होकर संगठन में काम करने की उनकी स्वाभाविक इच्छा है। उन्होंने कहा की वो लगातार काम करने वाले इंसान है कदम यदि एक बार रुक जाते हैं तो फिर उम्र हावी हो जाती है उनके लिए चुनौतियां बहुत बड़ी हैं। आगे की क्या रूपरेखा बनाऊं, इसके लिए भगवान बद्रीश से मार्गदर्शन युक्त आशीर्वाद मांगूंगा।

Related posts

14 वर्षीय नाबालिग छात्रा से चलती स्लीपर बस में रेप, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर की दरिंदगी

Report Times

कोटा में सुसाइड्स पर गहलोत ने जताई चिंता, बनेगी समिति, 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा

Report Times

नगर निगम हैरिटेज की निलंबित मेयर मुनेश गुर्जर को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत नहीं, अदालत ने क्या कहा?

Report Times

Leave a Comment