Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मराजनीतिस्पेशल

मदरसों को लेकर क्या है योगी आदित्यनाथ सरकार की प्लानिंग।

REPORT TIMES

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी ने कहा कि यह मोदी और योगी सरकार की नीतियों का ही कमाल है कि आज मदरसों से 1200 शिक्षक निकलकर आ रहे हैं। सरकार अब मदरसों को आधुनिक करके इनमें से अब्दुल हमीद, डॉ अबुल कलाम आजाद जैसी हस्तियों को तैयार करना चाहती है। वह शनिवार को मलिहाबाद के चौधराना इलाके में पसमांदा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार मदरसों को आधुनिक बनाकर दीनी तामील के साथ इन्हें टेक्नोलॉजी से जोड़ना चाहती है। जिससे मदरसों के बच्चों को सरकारी नौकरियों में लाया जा सके। नई रोशनी, सीखो कमाओ, कौशल विकास मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से सरकार अल्पसंख्यक परिवारों को रोजगार के उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम संयोजक पसमांदा समाज के मारूफ अंसारी थे। कार्यक्रम को उर्दू अकादमी के अध्यक्ष चौधरी कैफुलवरा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र अवस्थी, अरविन्द शर्मा, विनय प्रताप सिंह, प्रमोद पाठक,इमरान अंसारी आदि ने भी सम्बोधित किया।

Related posts

केक काटकर मनाया पूर्व विधायक श्रवण कुमार का जन्मदिन

Report Times

राजस्थान में क्रिकेट का खेल होगा नया, करोड़ों के निवेश से बनेंगे वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी, लोकल इकोनॉमी में आएगी हलचल

Report Times

चिड़ावा : निर्जला एकादशी पर की शरबत सेवा

Report Times

Leave a Comment