Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

जयपुर – अपनी ही पार्टी के माकन के खिलाफ हुआ गहलोत खैमा

REPORT TIMES

पिछले कुछ दिनों से राजस्थान की राजनीती पल पल में नये मोड़ ले रही है जहाँ गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष बनने वाले थे वहां उन्ही के गुट के लोग माकन के खिलाफ दिल्ली कूच करने की तेयारी में है .पहले गहलोत खेमा vs पायलट खेमा था लेकिन अब गहलोत vs राष्ट्रीय कांग्रेस या कहे माकन खेमा होने जा रहा है ..सूत्रों की माने तो सोमवार शाम मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर हुई बैठक में अजय माकन के खिलाफ मोर्चा खोलने की रणनीति पर मंथन हुआ था और उसी के बाद मंत्री शांति धारीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर प्रदेश प्रभारी अजय माकन पर गंभीर आरोप लगाए थे।

धारीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा था कि अजय माकन अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए लंबे समय से षड्यंत्र कर रहे हैं।अजय माकन के खिलाफ गहलोत कैंप दिल्ली कूच की तैयारी में है। बताया जाता है कि अगर गहलोत कैंप के मंत्रियों के खिलाफ प्रभारी अजय माकन अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा करते हैं तो फिर गहलोत खेमा दिल्ली जाकर पार्टी आलाकमान से मुलाकात करेगा और प्रभारी अजय माकन को पद से हटाने की मांग करेंगे। अब देखने वाली  अत यह होगी की कौन क्या करता है और किस हद टक जाता  है..

Related posts

साइबर ठगी का अनोखा मामला, जयपुर की डॉक्टर से 43 लाख की ठगी, VIDEO लाइक करने पर पैसे देने का दिया था लालच

Report Times

दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति ने किम जोंग को दिया सहयोग का प्रस्ताव, कहा- छोड़ना होगा परमाणु हथियार

Report Times

गौरव सेनानी सेवा समिति की बैठक, तहसील कार्यकारिणी का गठन, राजेंद्र सिंह बने अध्यक्ष

Report Times

Leave a Comment