Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानविदेशस्पेशल

दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति ने किम जोंग को दिया सहयोग का प्रस्ताव, कहा- छोड़ना होगा परमाणु हथियार

reporttimes

कंजरवेटिव नेता यून सुक येओल ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने के बाद उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन की ओर सहयोग का हाथ बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अगर यह देश परमाणु हथियार छोड़ता है तो उसकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में सहयोग किया जाएगा।

राष्ट्रपति पद संभालने से पहले उत्तर कोरिया के प्रति सख्त रवैया अपनाने का वादा करने वाले यून ने अपने पहले संबोधन में प्योंगयांग के प्रति कड़े शब्दों से परहेज किया। हालांकि उत्तर कोरिया इस समय परमाणु परीक्षण की तैयारी में जुटा है और इसे लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है। उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर दक्षिण कोरियाई नेताओं के इस तरह के प्रस्तावों को पहले ही ठुकरा चुका है।

Related posts

समाज सुधारक महात्मा फुले की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Report Times

जिन्हें सरकार चलाने का आइडिया नहीं उन्हें सौंप दी दिल्ली की कमान- भाजपा पर भड़के सौरभ भारद्वाज

Report Times

भजनलाल सरकार प्रदेश में AI के लिए लाने वाली है नीति, लागू होगा Rajasthan AI Policy 2025

Report Times

Leave a Comment