Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में घमासान के बीच दिल्ली दरबार में पायलट, सवालों पर ‘सब्र कायम’

REPORT TIMES

राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच सचिन पायलट दिल्ली पहुंचे हैं। ऐसे में सियासी गलियारों में इस बात की भी चर्चा शुरू हो गई है कि कांग्रेस आलाकमान अब क्या फैसला लेगा। बता दें कि सचिन पायलट ने सोमवार को ये बयान दिया था कि वो अभी दिल्ली नहीं जा रहे हैं और जयपुर में ही हैं। आलाकमान के फैसले के बाद ही वो फैसला करेंगे। ऐसे में अब पायलट के दिल्ली जाने से सियासी गलियारों में बहस तेज हो गई है।

वहीं, दिल्ली पायलट के दिल्ली रवाना होने से पहले करीबी सूत्रों ने कहा कि पायलट निजी काम से दिल्‍ली गए हैं और इसका मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम से कुछ लेना देना नहीं है। वे दोपहर में न‍ियम‍ित उड़ान से द‍िल्‍ली गए।

इस बीच पायलट ने मीडिया के एक वर्ग में आई उन खबरों का खंडन किया है कि उनकी मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर पार्टी आलाकमान से बात हुई है। पायलट ने ट्वीट कर इस खबर को असत्‍य बताया है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार रात को मुख्यमंत्री आवास पर होनी थी, लेकिन गहलोत के वफादार कई विधायक बैठक में नहीं आए। उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर बैठक की और फिर वहां से वे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से मिलने चले गए थे।  गहलोत ने पूर्व में एआईसीसी अध्यक्ष पद के लिये चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

Related posts

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने पानी, बिजली, सड़क के लिए किए क्या ऐलान

Report Times

इंडिया टीम का खौफ सेमीफाइनल से पहले ही खिलाड़ी ने खोज लिया हार का बहाना

Report Times

इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने के नाम पर युवक के साथ ठगी: युवक से 6.64 लाख लेकर केवल 61 हजार का सामान भेजा,अब गुंडों से पिटवाने की धमकी

Report Times

Leave a Comment