Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिस्पेशल

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर स्थिति साफ? थरूर-त्रिपाठी ने भरा पर्चा, खड़गे भी नामांकन के लिए निकले

REPORT TIMES

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव को लेकर स्थिति अब साफ होती दिख रही है। सीनियर नेता और सांसद शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया है। आज दोपहर AICC ऑफिस पहुंचकर उन्होंने अपना नॉमिनेशन फाइल किया। वहीं, झारखंड कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने भी पार्टी अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा है। नॉमिनेशन के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं के फैसले का सम्मान किया जाएगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी नॉमिनेशन फाइल करने के लिए निकल गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं नामांकन (कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए) दाखिल करने जा रहा हूं। उसके बाद आकर बात करूंगा।

दिग्विजय सिंह अध्यक्ष पद के लिए चुनाव से पीछे हटे
मालूम हो कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज पार्टी चीफ के चुनाव से पीछे हट गए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि अपने सहयोगी मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन में प्रस्तावक बनेंगे। सिंह ने कहा कि उन्होंने पूरी जिंदगी कांग्रेस के लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगे।

गहलोत पहले ही चुनाव नहीं लड़ने की कर चुके घोषणा
वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद सिंह ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए नामांकन पत्र के 10 ‘सेट’ लिए थे। कांग्रेस के ‘एक व्यक्ति, एक पद’ नियम के तहत गहलोत से चुनाव लड़ने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा गया था।

अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को मतदान
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय के प्रांगण में एक तंबू लगाया गया है, जहां पार्टी के नेता दोपहर 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा और इसके परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Related posts

चिड़ावा : एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Report Times

तीन युवकों ने 16 साल की नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, रात भर करते रहे दरिंदगी

Report Times

शिवनगरी के शिवालय: 150 वर्ष से अधिक पुराना है द्वारिकाधीश मंदिर का शिवालय

Report Times

Leave a Comment