Report Times
latestOtherखेलचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

ओजटू में क्रिकेट टीम व कोच का किया सम्मान

REPORT TIMES
चिड़ावा। जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक में विजयी रही बालिका वर्ग में ओजटू क्रिकेट टीम व कोच राजेश नेहरा  का खेल मैदान ओजटू में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे ग्राम के जनप्रतिनिधि व ग्रामवासियों ने विजेता टीम का तिलक,गुलाल और माल्यार्पण कर स्वागत किया।
वहीं ग्रामवासियों की ओर से विजेता टीम को 5100 रुपए पुरस्कार के  रूप में भेंट किए गए।  अन्य बच्चों में खेल के प्रति भावना जगाने व बालिकाओं में खेलों के प्रति जनजागृति के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विजेता टीम के सम्मान में रैली निकाली गई। इस दौरान सरपंच विनोद डांगी, शेर सिंह, कमल सिंह, अशोक कटेवा, सरोज कटेवा, कुलदीप सरावग, कांता, शर्मिला, मंजू , सोनम, पूजा सोनी , कंचन देवी, आशा गोड़, मुकेश कुमार, गजपाल सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related posts

भारत के आगे गिड़गिड़ाएगा पाकिस्तान? हार के बाद इसलिए टीम इंडिया की जीत की दुआ मांगेंगे बाबर आजम

Report Times

जयपुर में हुए सड़क हादसे पर सीएम भजनलाल शर्मा ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Report Times

पेपर लीक की नहीं होगी CBI जांच…सरकार का ऐलान, जयपुर में डेरा डाल बैठे किरोड़ी लाल

Report Times

Leave a Comment