Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

किराएदार ने काटे थे 108 वर्षीय बुजुर्ग महिला के पंजे, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

REPORT TIMES

राजस्थान में 108 वर्षीय बुजुर्ग महिला के पंजे काट कर चांदी के कड़े लूटने का पुलिस ने खुलास कर दिया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर  लिया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध अजयपाल लांबा ने प्रेस वार्ता में कहा कि आरोपी को टोडाभीम से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया है। बता दें बास बदनपुरा मीणा कॉलोनी में 9 अक्टूबर की सुबह तकरीबन 5 बजे घर के बरामदे में अकेली मौजूद 108 वर्षीय जमुना देवी के दोनों पैरों के पंजों को बेरहमी से काट कर चांदी के कड़े और गले से सोने का जोल्या लूटा गया था।

किराएदार ने दिया वारदात को अंजाम 

पुलिस के अनुसार आरोपी कुछ साल पहले वृद्धा के मकान में ही किराए पर रहा करता था और तब से ही उसकी नजर वृद्धा के पैरों में पहने हुए चांदी के कड़ों पर थी। इस पूरी वारदात का खुलासा मंगलवार एडिशनल पुलिस कमिश्नर क्राइम अजय पाल लांबा ने किया। उन्होंने कहा कि लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जयपुर छोड़कर फरार हो गया था। जिसे ट्रेडिशनल पुलिसिंग और टेक्निकल इनपुट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

आरोपी टोडाभीम से गिरफ्तार 

पुलिस ने वारदात के खुलासे के लिए के लिए वृद्धा के मकान में रहने वाले किरायेदारों से पूछताछ की। साथ ही ऐसे किराएदार जो पूर्व में मकान में रह कर गए हैं, उनकी भी जानकारी जुटाई गई। इसके साथ ही वारदात स्थल से लेकर हाईवे पर लगे हुए हजारों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पुलिस ने खंगाला। सैकड़ों संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। आरोपी जयपुर में ही किराए के मकान में रह रहा है और जब पुलिस पड़ताल करते हुए उसके किराए के मकान पर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला। ऐसे में पुलिस का शक उस पर गहरा हो गया और पुलिस की एक टीम उसके पीछे लगा दी गई। आरोपी को टोडाभी से गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

व्यापारी की आत्महत्या के मामले में सेवानिवृत पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

Report Times

घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका तो परिजनों ने पकड़ा, 8 दिन तक बांधकर पीटा.

Report Times

सूरजगढ़ : पांच किलो गांजे के साथ एक अधेड़ गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment