Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशलहादसा

पुल की रेलिंग से टकराई नाव, नदी में डूबने से बाल-बाल बचे विधायक, एडीएम और एसडीएम

REPORT TIMES

यूपी में बस्ती में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने जाते समय बड़ा हादसा होते बच गया। नाव पर सवार विधायक, एडीएम, एसडीएम समेत कई प्रशासनिक अधिकारी नदी में डूबने से बाल-बाल बच गए। दरअसल नाव एक पुल से टकरा गई थी, जिससे उसमें छेद गया। नाव में छेछ हो जाने से उसके अंदर पानी भरने लगे। गनीमत रही कि सभी नदी के किनारे ही थे। विधायक और प्रशासनिक अफसरों ने टापू पर पहुंचकर जान बचाई।

हादसा रविवार की शाम 3.30 बजे के करीब महादेउवा से मझाकिता अव्वल जाते समय हुआ। जानकारी के अनुसार विक्रमजोत ब्लाक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को विधायक अजय सिंह राहत सामग्री बांटने के लिए नाव से निकले थे। उनके साथ एडीएम समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। इसी बीच नाव एक पुल की रेलिंग से टकरा गई, जिससे नाव की पेंदी फट गई। नाव की पेंदी फट जाने से नाव के अंदर पानी भरने लगा। जिस नाव में विधायक बैठे थे उसी नाव के साथ दो अन्य नाव चल रही थीं, जिसमें सवार लोगों ने विधायक की नाव को किनारे ले जाकर सभी को बचाया। हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारी वापस लौट आए। विधायक अजय सिंह ने कहा कि सरयू नदी में काली नदी पर बने पुल की रेलिंग से नाव टकरा गई थी। अथाह पानी मे हुए इस हादसे में जान बच गई।

नाव में ये लोग थे सवार

नाव में विधायक अजय सिंह, एडीएम कमलेश चंद्र मिश्रा, एसडीएम हर्रैया गुलाब चन्द, एसडीओ पीडब्लूडी विनोद कुमार यादव, जेई सुशील कुमार सिंह, लेखपाल संतोष उपाध्याय, प्रधान माझा किताअव्वल, हर्रैया नगर पंचायत प्रत्याशी नन्दलाल गुप्ता, निर्मल सिंह, अक्षय सिंह गोलू, विजेंद्र तिवारी, अजीत विश्वकर्मा सवार थे।

विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को बांटा खाद्यान्न

सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित मझाकिता अव्वल गांव में रविवार को विधायक अजय सिंह व एडीएम कमलेश कुमार मिश्रा ने बाढ़ पीड़ितों में खाद्यान्न वितरण किया। विधायक अजय सिंह ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सरकार काम कर रही है। ग्रामीणों की समस्या को संज्ञान में लेकर काली नदी पर बने पुल के अप्रोच के जल्द निर्माण का ग्रामीणों को आश्वसन दिया। मझाकिता अव्वल गांव के बाढ़ शरणालय महादेउवा में आयोजित कार्यक्रम में 52 लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण किया गया। इस दौरान नायाब तहसीलदार निखिलेश चौधरी, ग्राम प्रधान करिश्मा देवी, लेखपाल मुकेश कसौधन, संतोष उपाध्याय सहित अन्य राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

Related posts

राजस्थान में मानसून की मेहरबानी, 10 साल में रिकॉर्ड बारिश, नदियां-तालाब उफान पर

Report Times

चिड़ावा : मावण्डिया की ढाणी में कुएं के पास धर्मशाला में विराजे हैं विश्वेश्वर

Report Times

हत्या से पहले फोन पर गोगामेड़ी की गोदारा से हुई थी बहस, फोन कटा और मार दी गोली

Report Times

Leave a Comment