Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीराजनीतिस्पेशल

गिरफ्तारी की आशंका के बीच केजरीवाल ने बताया, कब तक जेल में रहेंगे सिसोदिया

REPORT TIMES

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने शराब नीति में हुए कथित घोटाले को लेकर पूछताछ के लिए अपने कार्यालय बुलाया है। इसे लेकर सियासत तोज हो गई है। मां का आशीर्वाद लेकर सिसोदिया पूछताछ के लिए रवाना हुए। वहीं आम आदमी पार्टी लगातार इसे गुजरात विधानसभा चुनाव से जोड़ रही है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि सिसोदिया को केंद्र सरकार कब तक जेल में रखेगी ताकि वो गुजरात की यात्रा ना कर सकें। वहीं सिसोदिया ने भी कहा था कि गुजरात में बीजेपी हार रही है। पार्टी को हार का डर सता रहा है। यही वजह है कि मुझे सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है। साथ ही उन्होंने गिरफ्तारी की आशंका भी जाहिर की है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘8 दिसंबर को गुजरात के नतीजे आयेंगे। ये लोग तब तक मनीष को जेल में रखेंगे। ताकि मनीष गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए ना जा पायें।’ इससे पहले रविवार को जब सिसोदिया को समन भेजा गया था तब भी आप नेताओं ने उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। आज सीबीआई दफ्तर जाने से पहले खुद डिप्टी सीएम ने कहा था कि इनकी तैयारी मुझे गिरफ्तार करने की है। सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि बीजेपी आप की बढ़ती लोकप्रियता से डर गई है। इसलिए मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जाएगा ताकि वो गुजरात के कार्यक्रम में ना जा सकें।

Related posts

अवैध शराब के प्रकरण में गिरफ्तारी : तीन साल से फरार चल रहा था आरोपी, दो आरोपी पूर्व में हो चुके गिरफ्तार

Report Times

कांग्रेस सेवादल की ‘आजादी गौरव यात्रा’ कल राजस्थान में करेगी प्रवेश, गहलोत-माकन-डोटासरा होंगे शामिल

Report Times

BJP की इलेक्शन मशीन का ‘स्टार्टिंग ब्लॉक’ बना राजस्थान, अजमेर में एकसाथ PM मोदी साधेंगे दो-दो चुनाव

Report Times

Leave a Comment