Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीति

ब्लॉक स्तरीय वाकपीठ का समापन

REPORT TIMES
चिड़ावा। संस्था प्रधानों की ब्लॉक स्तरीय वाकपीठ का समापन समारोहपूर्वक हुआ। राजकला राजकीय बालिका उमावि, चिड़ावा में हुए समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक जेपी चंदेलिया थे। अध्यक्षता डीएसपी सुरेश शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि  चिड़ावा सीबीईओ कैलाशचंद्र शर्मा, पिलानी सीबीईओ ओमप्रकाश वर्मा, एसीबीईओ सुशील शर्मा, डॉ.कयूम अली, समसा आरपी देवेंद्र झाझडिय़ा व मुकेश कुमार सैनी थे। प्रधानाचार्य सरोज दाधीच ने स्वागत भाषण दिया।
मुख्य अतिथि विधायक चंदेलिया ने कहा कि वे क्षेत्र के विद्यालयों में अच्छे शिक्षकों को बेहतर शिक्षा माहौल बनाने के लिए ट्रांसफर करवाकर लाए है। अब इन सभी को भी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाना होगा । डीएसपी शर्मा ने बच्चियों को जागरूक रहने और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति होने पर पुलिस को सूचना देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को अब आत्मनिर्भर बनना ही होगा। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। संचालन प्रदीप मोदी और विनोद कुमार शर्मा ने किया।

Related posts

गैंगस्टर्स पर NIA का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों के 51 ठिकानों पर रेड, अर्शदीप का सहयोगी अरेस्ट

Report Times

नकदी और जेवर लूटकर जंगल में फेंक गए बदमाश

Report Times

बोलिवुड में ये दस सौतेले भाई-बहन आपको प्राथमिक भाई-बहन के लक्ष्य देते हैं |

Report Times

Leave a Comment