Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

गार्गी पुरस्कार और बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए आवेदन की तिथि को और बढ़ाया

REPORT TIMES 

गार्गी पुरस्कार और बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए आवेदन से वंचित रहीं करीब एक लाख बालिकाओं को फिर से आवेदन का मौका मिलेगा। शिक्षा विभाग आवेदन की अंतिम तिथि फिर से बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसके आदेश जल्द ही जारी किए जाएंगे। इससे पहले अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की थी लेकिन आवेदन तिथि के बाद भी करीब एक लाख बालिकाओं ने आवेदन नहीं किया। यह पुरस्कार करीब 2 लाख बालिकाओं को मिलना है। इससे पहले पांच बार आवेदन तिथि को बढ़ाया जा चुका है। अब आखिरी बार तारीख बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

सीधे बालिकाओं के खाते में आएगी राशि

आवेदन करने की स्थिति में पुरस्कार की राशि सीधे बालिकाओं के बैंक अकाउंट में जमा होती है। इस साल 2.04 लाख बालिकाओं को यह पुरस्कार मिलना है। इसमें गार्गी पुरस्कार की प्रथम किस्त 80 हजार बालिकाओं, गार्गी पुरस्कार की दूसरी किस्त 54 हजार बालिकाओं और बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार 70 हजार बालिकाओं को मिलना है।

ऑटो वैरिफिकेशन बन रही बाधा

सरकार ने गार्गी पुरस्कार आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया है। छात्राओं का वैरिफिकेशन पहले मैनुअल होता था। इस बार ऑटो वैरिफिकेशन किया जा रहा है। ऐसे में बालिकाओं की अंक तालिका और स्कूल में रेकॉर्ड मैच नहीं हो रहा। इससे अधिकतर बालिकाएं आवेदन नहीं कर सकीं। इनमें सर्वाधिक निजी स्कूलों की छात्राएं हैं।

75% से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को गार्गी पुरस्कार

गौरतलब है कि 10वीं में 75% से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को गार्गी पुरस्कार दिया जाता है। 12 वीं कक्षा में 75 फीसदी अंक लाने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाता है। प्रदेश की 2.04 लाख बालिकाओं को मिलना है पुरस्कार पूर्व में पांच बार बढ़ाई जा चुकी है ।

Related posts

नए संसद भवन में भी होगा विशेष सत्र, गणेश चतुर्थी के दिन होगा शिफ्ट

Report Times

1 जुलाई से बढ़ जाएगा रेल टिकट का किराया, बदल जाएंगे रेलवे से जुड़े ये नियम

Report Times

प्रॉफिटेबल बनेगी पेटीएम:कंपनी CEO के आश्वासन से शेयर में 5% की तेजी, एनालिस्ट की स्टॉक से दूर रहने की सलाह

Report Times

Leave a Comment