Report Times
latestOtherकरियरक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

कर्ज नही चुकाने वाले परिवारों की बेटियों की नीलामी रक्षा के लिए सक्रिय हुए ये आयोग

REPORT TIMES 

कर्ज नहीं चुकाने वाले परिवारों की बेटियों की नीलामी की शिकायत पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के बाद अब राज्य महिला आयोग व बाल अधिकार संरक्षण आयोग सक्रिय हो गए हैं। बाल आयोग ने चार जिला कलक्टरों से ऐसे मामलों पर कार्रवाई कर बालिकाओं की सुरक्षा व शिक्षा को लेकर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है, वहीं महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज ने भीलवाड़ा के कलक्टर व पुलिस अधीक्षक से ऐसी घटनाओं पर सात दिन में रिपोर्ट भेजने को कहा है।


क्या बालिकाओं को लगाया जाता है इंजेक्शन?

बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल बालिकाओं को जल्द जवान करने के लिए इंजेक्शन लगाने की शिकायत पर पड़ताल करने शनिवार को भीलवाड़ा पहुंचेंगी, वे वहां सुबह साढ़े दस बजे कलक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों की बैठक लेंगी। बेनीवाल ने भीलवाड़ा, टोंक, सवाईमाधोपुर व बूंदी कलक्टर को पत्र भेजा है,

जिसमें कहा कि चारों जिलों के गांवों में लड़कियों को नीलाम कर उन्हें देह व्यापार में धकेलने की शिकायत है। एजेंट कर्जदार या कर्ज की आवश्यकता महसूस करने वाले परिवारों की बालिकाओं को निशाना बनाते हैं। ऐसे मामलों में बालिकाओं को खरीदने व बेचने वालों पर कार्रवाई हो और पीडि़ताओं की सुरक्षा व शिक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाए। साथ ही, यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं की जांच कर तीन दिन में आयोग में रिपोर्ट पेश की जाए। इसी तरह की घटनाओं पर रिपोर्ट तलब करने के लिए गुरुवार को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया था।

Related posts

राजस्थान की तरफ डायवर्ट होगा पाकिस्तान जाने वाला पानी? सिंधु जल समझौता स्थगित होने के बाद बढ़ी उम्मीद

Report Times

गले में कांच की बोतल घुसाकर ठेकेदार की हत्या:लहूलुहान शव को हॉस्पिटल में पटक कर भागे चार साथी, तीन को पुलिस ने किया डिटेन

Report Times

राजस्थान में कांग्रेस-बीजेपी के बीच छिड़ा ‘डिजिटल वॉर’, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर आमने-सामने आए डोटासरा-राठौड़

Report Times

Leave a Comment