Report Times
latestOtherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशविदेशस्पेशल

प्वाइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड का जलवा, सेमीफाइनल की रेस हुई दिलचस्प

REPORT TIMES 

Group 1 की Points Table में न्यूजीलैंड की टीम टॉप पर बनी हुई है। श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के साथ कीवी टीम ने पहला स्थान पक्का कर रखा है और इसी के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस भी दिलचस्प हो गई है। मौजूदा हालातों को देखें तो न्यूजीलैंड की टीम एक और मुकाबला जीतते ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 के ग्रुप 1 में न्यूजीलैंड की टीम 5 अंकों के साथ शीर्ष पर है। टीम ने दो मैच जीत लिए हैं, जबकि टीम का एक मैच बेनतीजा रहा था। कीवी टीम का नेट रन रेट इस समय +3.850 है। वहीं, इस ग्रुप में दूसरे नंबर पर इस समय इंग्लैंड की टीम है, जिसके खाते में 3 मैचों के बाद 3 ही अंक हैं, क्योंकि टीम एक मैच हार चुकी है और एक मैच जीत चुकी है और एक मैच बेनतीजा रहा है।

ग्रुप 1 में आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खाते में भी 3-3 अंक हैं और ये दोनों टीमें भी 3-3 मैच खेल चुकी हैं, जिनमें एक-एक जीत, एक-एक हार और एक-एक मैच बेनतीजा रहा है। ऐसे में आने वाले मैचों में जो भी टीम एक भी मैच हार जाएगी, उसके लिए सेमीफाइनल के रास्ते लगभग बंद हो जाएंगे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और आयरलैंड की मुसीबत बढ़ गई है। अब देखना ये है कि कौन इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचेगा।

T20 World Cup 2022 Group 1 Points Table

स्थान टीम मैच खेले नेट रन रेट प्वाइंट्स
1. न्यूजीलैंड 3 +3.850 5
2. इंग्लैंड 3 +0.239 3
3. आयरलैंड 3 -1.169 3
4. ऑस्ट्रेलिया 3 -1.555 3
5. श्रीलंका 3 -0.890 2
6. अफगानिस्तान 3 -0.620 2

Related posts

पुलवामा में फिर से सुरक्षाबलों की टीम पर आतंकी हमला 1 जवान शहीद

Report Times

लोहिया स्कूल में टॉपर्स का सम्मान

Report Times

परवान पर गहलोत-शेखावत की जंग, कैसे पायलट से शुरू हुई सियासी अदावत आपसी रंजिश में बदली

Report Times

Leave a Comment