Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष का दीपावली स्नेह मिलन समारोह

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर के सामाजिक संगठन महावीर इंटरनेशनल इंद्रधनुष का दीपावली स्नेहमिलन समारोह झुंझुनूं रोड पर सरकारी कॉलेज के फुडीज  कैफे /रेस्टोरेंट परिसर में हुआ। कैप्टन ओ पी शर्मा की अध्यक्षता और ब्रह्म चैतन्य संस्थान राजन सहल के मुख्य आतिथ्य  में हुए समारोह की शुरुआत भगवान महावीर के चित्र के समक्ष प्रार्थना व राष्ट्रगीत के साथ हुई। कार्यक्रम के  विशिष्ट अतिथि काव्या एकेडमी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आरबी सिंह व सांवरमल उदयपुरिया थे। वास्तुविद  ज्योतिषाचार्य कवि नागेन्द्र शर्मा निकुंज और स्वाति गुप्ता ने नारी के व्यक्तित्व सहित विविध विषयों पर रचनाओं से  समा बांध दिया।
चंद्रमौलि पचरंगिया ने अपने पिता साहित्यकार स्व. ओमप्रकाश पचरंगिया और खुद की चुनिंदा  रचनाएं सुनाकर स्मृति को तरोताजा कर दिया। कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक मैनेजर मुकेश कुमार, काव्य एकेडमी पब्लिक स्कूल के सुनील पूनिया, संस्कृत विभाग के रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर कैलाश चतुर्वेदी, पूर्व पार्षद  सूर्यकांत शर्मा बतौर अतिथि मौजूद रहे।
इस दौरान संगठन चेयरमैन डॉ. एल के शर्मा, वाइस चेयरमैन अजय चौमाल, राजन सहल के नेतृत्व में नव प्रविष्ट महावीर इंटरनेशनल  इन्द्रधनुष  सदस्यों  हरदयाल शर्मा, कौशल्या शर्मा, नवनीत शर्मा, लता शर्मा, आरती, आरबी सिंह का महावीर पिन लगाकर अलंकरण  किया और अतिथियों का सम्मान किया गया। इस दौरान कवि डॉ. एल के शर्मा नगेन्द्र शास्त्री, लता गुप्ता, स्वाति गुप्ता आदि ने काव्य रचनाओं से प्रभावित किया।
वहीं हास्य रचनाओं से खूब गुदगुदाया। इस दौरान संगठन से जुड़े मुकेश जलिंद्रा, विक्रम शर्मा, प्रणय गुप्ता, सुमित सुलतानिया, नाहर सिंह,पंकज तोला , ज्ञान सिन्धु शिक्षा संस्थान के  डायरेक्टर विक्रम / चंचल शर्मा , स्किन शाइन ब्यूटी पार्लर संचालिका सरिता शर्मा , श्रीमती डायरेक्टर डॉ.  कुसुमलता शर्मा, अमर कला, मुकेश जलिंद्रा, कृष्णा सिटी प्रबंधक सुमन/सज्जन गोदारा, आर के शुक्ला सहित अनेक  गणमान्य उपस्थित थे! सरस संचालन ,संस्था चेयरमैन ,डॉ  एल के शर्मा  ने किया।  फुडीज कैफे संचालिका दीपा शर्मा  ने आगंतुकों को  धन्यवाद  ज्ञापित किया।

Related posts

केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव स्कूली बच्चे बेहोश घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

Report Times

झुंझुनूं शहर में अफीम सप्लाई करने वाले थे दो बदमाश: पुलिस पूछताछ में बोले-तस्करी के नेटवर्क से जुड़े है, कीमत 11 लाख रुपए

Report Times

मौसम का हाल: गड़बड़ श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा, इन जगहों पर बारिश की संभावना

Report Times

Leave a Comment