Report Times
latestOtherगुजरातटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानहादसा

‘कुछ दिन पहले रिनोवेशन, फिर कैसे गिरा पुल?’ मोरबी हादसे पर अशोक गहलोत ने उठाए सवाल

 REPORT TIMES 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात के मोरबी में मच्छू नदी पर बने केबल पुल के टूटने से कई लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। सीएम गहलोत ने मोरबी हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही हादसे में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सीएम गहलोत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मोरबी में पुल गिरने की घटना बहुत दुखद है। सरकार को निष्पक्ष जांच कर पता करना चाहिए कि कुछ दिन पूर्व ही रिनोवेशन के बाद खुला पुल कैसे गिर गया? सीएम गहलोत ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जाने और मृतकों के परिजनों को संबल देने की गुजरात राज्य सरकार से मांग की है।

बोले- मोरबी में पुल गिरने की घटना दुखद

सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा- मोरबी में पुल गिरने की घटना दुखद है। सरकार को निष्पक्ष जांच कर पता करना चाहिए कि कुछ दिन पूर्व ही रिनोवेशन के बाद खुला पुल कैसे गिर गया। सरकार दोषियों को सजा दे। घायलों को बेहतर इलाज कराया जाए। मृतकों के परिजनों को संबल दें। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। लोगों की सकुशलता की कामना करता हूं।

गुजरात में अचानक पुल गिर गया

बता दें, गुजरात के मोरबी में रविवार शाम को मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज अचानक टूट गया। इस हादसे में 130  लोग अपनी जान गवा चुके है। वहीं कुछ लोग लापता बताए जा रहे है। घायलों का इलाज चल रहा है। प्रशानस 170 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है। लोगों को बचाने के लिए रातभर राहत-बचाव का काम जारी रहा। इस हादसे के बाद ब्रिज मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इस ब्रिज पर क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने की वजह से पुल टूट गया। आरोप लगाए जा रहे है कि टिकट से कमाई के चलते अधिक लोगों को ब्रिज पर जाने दिया गया।

Related posts

Relationship Tips: अब इन तरीकों से रिश्ते में आए बोरियत को करें दूर

Report Times

पत्नी की देखभाल के लिए पति ने छोड़ी नौकर, पार्टी में दुनिया छोड़ गई पत्नी

Report Times

बागी नेता, हाईकमान की दूरी और आपसी कलह… हिमाचल में भाजपा का काम आसान कर रही कांग्रेस

Report Times

Leave a Comment